Homeखेलभारतीय महिला हॉकी टीम को मिला कांस्य पदक, बॉक्सिंग में नीतू घंघास...

भारतीय महिला हॉकी टीम को मिला कांस्य पदक, बॉक्सिंग में नीतू घंघास के बाद अमित पंघाल ने भी जीता गोल्ड

Date:

नई दिल्ली। बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दसवें दिन का खेल जारी है। आज यानी रविवार 7 अगस्त तक भारत ने 9 दिन के खेल में 43 पदक जीत लिए हैं, जिनमें 15 गोल्ड मेडल शामिल हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। बॉक्सिंग में नीतू और अमित पंघाल ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। इन खेलों के अलावा भारत की झोली में कुछ और पदक आने वाले हैं। भारत की महिला क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। वहीं, बॉक्सिंग में कुछ और पदक पक्के हैं।

भारतीय महिला हॉकी टीम का ये तीसरा CWG मेडल है। इससे पहले तक दो ही पदक कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने जीते थे, जिनमें एक गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल था। अब इस लिस्ट में एक ब्रॉन्ज मेडल भी जुड़ गया है। भारत ने आखिरी बार 2006 CWG में सिल्वर मेडल जीता था। ऐसे में 16 साल के बाद फिर से टीम के पास राष्ट्रमंडल खेलों में एक पदक आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related