Swiggy in seoni : सिवनी में Swiggy की सर्विस आज 10 सितंबर से चालू

By SHUBHAM SHARMA

Updated on:

Swiggy की सर्विस सिवनी (Seoni) शहर में आज से चालू हो गयी है

सिवनी । भारतीय ऑनलाइन फ़ूड ऑर्डरिंग क्षेत्र में अग्रणी कंपनियां जैसे Zomato और Swiggy काफी तेजी से अपनी विस्तार पर कार्य कर रही हैं। हाल ही में भारी निवेश हासिल कर इन कंपनियों ने अपनी मौजूदा सेवाओं के साथ ही साथ अन्य आयामों में भी विस्तार की पहल की है।

Swiggy in seoni
Swiggy In Seoni

इसके साथ ही अब देखने वाली बात यह है कि Zomato और Swiggy वर्तमान में भी भारत के चुनिंदा शहरों में ही अपनी सेवाएं प्रदान कर रहें हैं।

और शायद अब इसी बात एहसास इन कंपनियों को भी होने लगा है। और इसी के चलते Zomato और Swiggy दोनों ही भारत के ऐसे शहरों की तलाश कर रहें हैं जहाँ वह अपनी सेवाओं को विस्तार कर सकें।

और इसी दिशा में एक सकारात्मक पहल करते हुए अब Swiggy ने अक्टूबर तक देश के 500 नए शहरों में अपनी सेवाओं का आगाज़ करने की बात कहीं है।

सिवनी जिले में आज 10 सितंबर से Swiggy ने अपनी सेवाएं चालू कर दी है Swiggy की सेवाओ का आनंद उठाने के लिए इस लिंक से आप Swiggy एप्प डाउनलोड कर सकते है

दरसल हम आपको बता दें कि कंपनी Swiggy वर्तमान में 200 से ज्यादा शहरों में कार्यरत है। और कंपनी के दावे के मुताबिक कंपनी हर महीनें इन शहरों में करीब 38 मिलियन ऑर्डर डिलीवर कर रही है।

हालाँकि Swiggy द्वारा अपनी सेवाओं का प्रसार करने की वजह मुख्यतः Zomato ही है। दरसल Swiggy ने हाल ही में रिटेल क्षेत्र में कदम रखते हुए (स्विगी स्टोर) Swiggy Store की शुरुआत की है। और अपने प्रतिद्वंदी के बढ़ते आयामों को देखते हुए अब Zomato ने भी इस क्षेत्र में भी कदम रखने का मन बनाया है।

हालाँकि इसके लिए Zomato कोई अलग नई कंपनी बनाने के प्रयास करने के बजाए इस क्षेत्र के मौजूदा ख़िलाड़ी Dunzo के अधिग्रहण की ही कोशिशें कर रहा है। लेकिन इसके साथ ही Zomato को यह एहसास है कि वह अपनी मूल सेवाओं से ध्यान नहीं हटा सकता है और मूल सेवाओं के प्रसार के साथ ही नए आयामों कीतलाश करना उचित है।

खैर! सूत्रों का कहना है कि Zomato अक्टूबर तक इन नए शहरों में प्रवेश कर सकता है। अब देखते हैं की Swiggy अपने प्रतिद्वंदी की इस पहल का जवाब किस अंदाज़ में देता है।

SHUBHAM SHARMA

Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.

Leave a Comment