Homeसिवनीसिवनी: यूनियन बैंक के गार्ड को मास्क लगाने के लिए टोकने पर...

सिवनी: यूनियन बैंक के गार्ड को मास्क लगाने के लिए टोकने पर गार्ड बोला बैंक में तेरा डायरेक्शन नहीं चलेगा…Watch Video

Date:

सिवनी: कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी पूरी तरह ख़त्म हुई भी नहीं है कि लोगों की लापरवाही दिखने लगी है. सिवनी जिले के ज्यारत नाका स्थित यूनियन बैंक के गार्ड भी आज पूरी तरह लापरवाह दिखाई दिए और जब गार्ड को मास्क लगाने के लिए टोका गया तो गार्ड का जवाब सुन आप भी भौचक रह जायेंगे.

यूनियन बैन सिवनी के गार्ड का जवाब था की बैंक में तेरा डायरेक्शन नहीं चलेगा. अब गार्ड का जवाब सुनकर तो यही लगता है कि बैंक परिसर में उसे मास्क ना लगाने पर किसी भी प्रकार की कोई रोक टोक नहीं है. तभी गार्ड को मास्क लगाने केलिए टोकने पर कहा गया की बैंक में तेरा डायरेक्शन नहीं चलेगा. और बैंक की तरफ से मास्क लगाने का डायरेक्शन शायद उन्हें नहीं दिया गया होगा

खैर यह तो कुछ भी नहीं जब गार्ड के ऐसा जवाब देने के बाद गार्ड से थोड़ी बहस शुरू हुई तो गार्ड ने बहाना बताना शुरू किया की फ़ोन पर बात कर रहा था फिर उसके बाद मास्क को गुस्से से अपने चेहरे से निकलकर बोला की नहीं लगा पाता मेरी दम घुटती है ऐसा बोलकर गार्ड ने पल्ला झाड लिया

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में जब लगातार ही लोगों के स्वर्गवास की खबर सोशल मीडिया के जरिये हर किसी तक पहुँचती थी उस समत तो डर की वजह और लॉकडाउन से लोग घरो में कैद भी थे. पर अब जब कोरोना वायरस की तीसरी लहर सबके सामने मंडरा रही है तो भी लोग लापरवाही करते नजर आ रहे है.

यूनियन बैंक का गार्ड खुद ही यदि बिना मास्क के बैंक में बैठ रहे तो वो फिर कैसे किसी और को बिना मास्क लगाये बैंक के अन्दर आने से मना कर सकेगा और जब बैंक के कर्मचारियों को ही मास्क के लिए नही टोका जायेगा तो फिर यही समझिये इन जैसे लोगों की वजह से ही कोरोना वायरस की तीसरी लहर कोबुलावा दिया जा रहा है.

यूनियन बैंक के अंदर बैठे आदह्र सेण्टर संचालक भी बिना मास्क के ही दिखाई दिए और बैंक में दिन भर ही भीड़ भाद लगी रहती है इसके बाद भी बैंक कर्मियों द्वारा की जाने वाली लापरवाही को नजरअंदाज किया जाना उचित नहीं होगा.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related