Homeसिवनीसिवनी: जिले में भी लग सकेंगे गर्भवती महिलाओं को भी Covid19 के...

सिवनी: जिले में भी लग सकेंगे गर्भवती महिलाओं को भी Covid19 के टीके

Date:

सिवनी। जिले में गर्भवती महिलाओं के समूह को वर्तमान सार्स कोव-2 संक्रमण के खिलाफ संरक्षित किया जाना जरूरी है। इसलिए अब गर्भवती महिलाओं को भी जल्द ही कोविड-19 के टीके लगाए जाएंगे। यह बात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने मंगलवार की देर शाम को दी है।

उन्होनें बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार गर्भावस्था के दौरान किसी भी महीने में कोविड-19 के टीके को लगाया जा सकता है। टीकाकरण से गर्भवती महिलाओं के भू्रण को किसी प्रकार की हानि नहीं है। यह टीका गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है।

डब्लू एच ओ के द्वारा भी गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 टीकाकरण कराए जाने की सलाह दी गई है। कोविड-19 टीकाकरण कोरोना बीमारी के खिलाफ गर्भवती महिलाओं को रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है। टीकाकरण के बाद सामान्य रूप से हल्का बुखार, इंजेक्शन साइट पर दर्द एवं लालिमा आदि हो सकता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए कोविड-19 टीकाकरण की आवश्यकता क्यों है
सीएचएमओ ने बताया कि गर्भवर्ती महिलाओं में गैर गर्भवती महिलाओं की तुलना में कोविड-19 इंफेक्शन से गभीर रूप ले सकता है। कोविड-19 संक्रमण प्रीटर्म बर्थ और न्यूनटल मोर्बिडिटी जैसी अन्य जोखित को बढ़ा सकता है।

अधिकांश गर्भवती महिलाएं एसिम्प्टोमेटिक होती है, किंतु संक्रमण उन पर एवं भू्रण पर प्रतिकूल प्रभाव कर सकता है। कोमार्बिड गर्भवती महिलाओं में गंभीर कोविड-19 रोग के विकास का खतरा है। यह महत्वपूर्ण है कि वे कोविड-19 से खुद को बचाने के लिए सभी सावधानियां बरते एवं गर्भवती महिलाओं का और अपना टीकाकरण कराएं।

कोविड-19 संक्रमण गर्भवती महिला के स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है
90 प्रतिशत संक्रमित गर्भवती महिलाएं अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता के बिना ठीक हो सकती है लेकिन कुछ के स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट हो सकती है। सीवियर सिम्प्टोमेटिक गर्भवती महिलाओं में गंभीर बीमारी होने की संभावना होती है।

कोविड-19 संक्रमित गर्भवती महिलाओं में कॉम्प्लीकेशन का खतरा बढ़ जाता है जैसे आई.सी.यू में भर्ती होना पड़ेगा, समय पूर्व जन्म, प्री इक्लेम्पसिया जैसे लक्षण सिजेरियन सेक्शन नवजात शिशु को भी संक्रमण का खतरा हो सकता है तथा मृत्यु भी हो सकती है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अपील की है कि सभी गर्भवती महिलाओ का बिना भय एवं डर से कोविड-19 टीकाकरण करवाएं। जिससे मां एवं बच्चा दोनो स्वस्थ्य रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन करें ,जैसे डबल मास्क पहने, हाथ धोएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में ना जाएं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related