धारनाकला (एस.शुक्ला): हाई स्कूल धारनाकला के शिक्षको और स्कूली छात्र छात्राओ के द्वारा आज विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई और तिरंगा यात्रा के माध्यम से सद्भाव और शान्ती का भी परिचय दिया गया तिरंगा यात्रा के साथ ग्राम सरपंच रंजीता बोपचे भी शामिल रही और उन्होने कहा की तिरंगा सर्वोच्च प्राथमिकता है
उन्होने यह भी सन्देश दिया की राष्ट्र सबसे पहले आता है राष्ट्रीय ध्वज न सिर्फ हर देशवासी को एकता के सूत्र मे बांधता है बल्कि हमारे अन्दर राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को और भी मजबूत करता है
स्वतन्त्रता दिवस के इस पावन पर्व का सन्देश लेकर मिडिल स्कूल धारनाकला एव हाई स्कूल के छात्र छात्राओ के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा के द्वारा भ्रमण करते हुऐ सन्देश दिया गया और घर घर मे लोगो के द्वारा तिरंगा लहराया जा रहा है
भारत का राष्टीय ध्वज देश की स्वतंत्रता को दर्शाता है श्री मति रंजीता एवं जनपद सदस्य गजानद हरिनखेडे ने यह भी कहा की भारत का राष्टीय ध्वज या तिरंगा हम सभी भारतीयो के लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण है ये हम सभी को देश के प्रति कर्तब्यो की याद दिलाता है और राष्टीयता तथा देश भक्ति की भावना का वहन करता है
भारत का राष्ट्रीय ध्वज केवल कपडे से बना कोई टुकडा नही है बल्कि ये वह भावना है जो देश के लिये महान क्रान्ति कारियो को त्याग करने और नागरिको को देश के विकाश करने और इसका सम्मान करने के लिए प्रेरित करती है अन्त मे इन्होने कहा कै राष्टीय ध्वज लोगो मे देश भक्ति के साथ साथ राजनीतिक और सामाजिक संस्कृति को दर्शाने के साथ ही नागरिको को राष्टीय ध्वज एकजुट करने का कार्य करता है