Homeसिवनीसिवनी पुलिस ने सुलझा दी नाबालिगों के अपहरण की गुत्थी

सिवनी पुलिस ने सुलझा दी नाबालिगों के अपहरण की गुत्थी

Seoni police solved the kidnapping of minors

Date:

सिवनी। जिले के बरघाट थाना पुलिस ने शुक्रवार को गायब हुई नाबालिगों के अपहरण की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने दोनों बालिकाओं को बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के मीडिया अधिकारी देवेन्द्र जायसवाल ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खारी की एक युवती ने थाने में आकर सूचना दी कि उसकी नाबालिग छोटी बहन एवं बुआ की लडकी सुबह के समय स्कूल में एडमिशन कराने गई, जो दोपहर तक वापस नहीं आई।

उनका फोन बंद आना तथा बुआ की लड़की के द्वारा 3, 4 अज्ञात लोगों के द्वारा अपहरण करने का मैसेज मोबाइल में करना बताया, जिस पर पुलिस ने भादवि की धारा 363 का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

विवेचना के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्य के आधार पर नाबालिग लड़कियों के छिंदवाड़ा में होने की सूचना पर छिंदवाड़ा पुलिस को सूचना देकर तलाश करवाई गई। दोनों नाबालिग द्वारा थाना कुंडीपुरा में पहुंचने की सूचना पर बरघाट पुलिस द्वारा टीम भेजकर नाबालिग लड़कियों को दस्तयाबी कर लाया गया।

पुलिस को पूछताछ में दोनों नाबालिगों ने बताया कि घर से किसी बात पर अनबन होने से ये सोचकर कि छिंदवाड़ा जाकर कोई किराए का रूम लेकर वही काम करेंगे तथा घरवालों की डांट फटकार से बचने के लिये अपहरण होने का मोबाईल से मैसेज करना बताया। जिस पर पुलिस ने दोनों नाबालिगों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related