Homeसिवनीसिवनी: कांग्रेस के संकल्प पत्र से भाजपा में घबराहट?, मूलभूत समस्याओं को...

सिवनी: कांग्रेस के संकल्प पत्र से भाजपा में घबराहट?, मूलभूत समस्याओं को दूर करने का दावा

Seoni: Panic in BJP due to Congress's resolution letter, claims to solve basic problems

Date:

सिवनी । नगर परिषद चुनाव के 24 वार्डों के विकास का रोडमैप तैयार कर कांग्रेस ने 30 बिन्दुओं पर अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है।

कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इमरान पटेल, भुवनेश्वर शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पंजवानी, एडवोकेट पंकज शर्मा, जेपीएस तिवारी सहित घोषणा पत्र समिति के सदस्यों की मौजूदगी में संकल्प पत्र का विमोचन किया गया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने प्रेस वार्ता में कहा कि शहरवासियों की समस्याओं, मूलभूत परेशानियों और अवरूद्ध विकास के कामों को देखते हुए 30 बिन्दुओं पर कांग्रेस का संकल्प पत्र जारी किया है। नगरवासी सड़क, नाली, बिजली, पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे। चारों ओर गंदगी और अव्यवस्था से लोग परेशान है।

छिंदवाड़ा चौक में आदिशंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित करने के साथ छिंदवाड़ा चौक, भैरोगंज, कचहरी व डूंडासिवनी चौक का सौंदर्यीकरण सहित 30 बिन्दुओं पर विकास कार्याे की रूप रेखा तैयार की गई है। कांग्रेस कमेटी का दावा है कि, नगर पालिका में कांग्रेस के आसीन होते ही संकल्प पत्र पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

मूलभूत समस्याओं को दूर करने का दावा

मूलभूत समस्याओं को दूर करने का दावा सिवनी कांग्रेस द्वारा अपने संकल्प पत्र में किया गया, संकल्प पत्र के बारे में समाचार और संकल्प पत्र सोशल मीडिया में पर आते ही राजनितिक विशेषज्ञों का कहना है कि सिवनी कांग्रेस के इस संकल्प पत्र से भाजपा को घबराहट होना तय है. क्योंकि सिवनी भाजपा द्वारा जिन मूलभूत समस्याओं को किनारे कर दिया जाता है उन्हें सिवनी कांग्रेस ने इस संकल्प पत्र में प्राथमिकता दी है

पार्षद चुनाव लड़ रहे 9 पार्टी से निष्कासित

नगर पालिका चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड रहे नौ विद्रोहियों को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा बार-बार समझाइश देने के बाद भी कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे विद्रोहियों पर कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रसन्नाचंद मालू ने कार्रवाई की है।

चुनाव लड़ रहे विजय चौरसिया, शादाब अहमद, श्यामकांती आत्पूज्य, एडवोकेट नितेश हेडाउ, एडवोकेट राज गिरी गोस्वामी, संगीता कश्यप, शादाब खान गुड्डू, मो. आरिफ खान, शकुन विश्वकर्मा को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related