Homeसिवनीअच्छे विकास के मार्ग में चलने का सिवनी की जनता ने संबल...

अच्छे विकास के मार्ग में चलने का सिवनी की जनता ने संबल दिया है : प्रह्लाद पटेल

People of Seoni have given strength to walk in the path of good development: Prahlad Patel

Date:

सिवनी: राजश्री पैलेश में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि सिवनी की जनता भाजपा को हमेशा से आर्शीवाद देती रही है, अच्छे विकास कार्यो के मार्ग पर चलने का संबल दिया है।

इस नगरीय निकाय चुनाव में मैं आर्शीवाद, सहयोग व मदद की आपेक्षा रखता हूं। पेयजल व्यवस्था के संबंध में श्री पटेल ने कहा कि वर्ष 2019 में पाईप लाईनों के माध्यम से 15.94 प्रतिशत पानी मिला करता था वही जल जीवन मिशन के माध्यम से अब सिवनी जिले में 42.12 प्रतिशत लोगों को पानी मिल रहा है।

कोशिश है कि जिले के स्रोत विहीन क्षेत्रों में पानी उपलब्ध कराया जाए। सिवनी नगर पालिका चुनाव को लेकर कहा कि सिवनी विकास का मॉडल होगा।

पत्रकार वार्ता में पटेल ने कहा कि वर्षा एवं दैनिक उपयोग में लाए जाने वाले पानी का पुर्नउपयोग करना समय की आवश्यकता है। सीवर लाइन अब नगरों के लिए महत्वपूर्ण जरूरें बन गई हैं जिसे भाजपा की केंद्र सरकार पूर्ण करने का प्रयास कर रही है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related