Homeसिवनीसिवनी: आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 2800 लीटर महुआ लाहन एवं 80...

सिवनी: आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 2800 लीटर महुआ लाहन एवं 80 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर की गई नष्ट

Date:

सिवनी : कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा संग्रहण, परिवहन, विक्रय एवं निर्माण के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में गुरुवार 18 फरवरी को ग्राम धारना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेहरई , उमरवाडा,नांदी सलंग टोला क्षेत्र के नाले एवं तालाब किनारे तथा जंगल में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के अड्डों को नष्ट किया गया। 

कार्यवाही के दौरान मिट्टी के मटकों ,प्लास्टिक के डिब्बों और ड्रमों में लगभग 2800 लीटर महुआ लाहन एवं 80 लीटर महुआ निर्मित हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर नष्ट की गई। कार्यवाही में 3 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।

कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री हसनलाल गोहिया, वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक खुशबू प्रिया मरावी, आबकारी उपनिरीक्षक श्री राजेश सिंघल, आबकारी आरक्षक श्री संतराम मरावी,मुकेश अहिरवार, आनन्द मरावी, सतीश उइके, विशालराव चौबितकर उपस्थित रहे।

खाद्य लायसेंस व रजिस्ट्रेशन को लेकर कैंप का आयोजन आज

शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य व्यवसाय संबं‍धी लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के साथ अन्य जरूरी जानकारियों के लिए शुक्रवार 19 फरवरी  को मानस भवन नगर पालिका परिषद सिवनी में जन जागरूकता कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजित कैंप में सभी प्रकार के खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के साथ ही खाद्य कारोबार से जुड़ी जानकारियां प्रदान की जाएगी।  उल्लेखनीय है कि खाद्य व्यवसाय करने वाले सभी सरकारी, अर्धशासकीय समिति एवम् सहकारी संस्थओं को खाद्य लाइसेंस प्राप्त करना तथा संस्था का पंजीयन करवाना अनिवार्य है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related