Home » सिवनी » सिवनी: मोबाईल हुई लोक अदालत, पारिवारिक विवाद सुलझा

सिवनी: मोबाईल हुई लोक अदालत, पारिवारिक विवाद सुलझा

By: SHUBHAM SHARMA

On: Saturday, April 29, 2023 7:41 PM

Seoni-Mobile-Lok-Adalat
सिवनी: मोबाईल हुई लोक अदालत, पारिवारिक विवाद सुलझा
Google News
Follow Us

सिवनी: माननीय मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार, श्री राजीव आप्टे, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय, सिवनी के कुशल मार्गदर्शन में व श्री विकास शर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिवनी निर्देशन में दिनांक 28.04.2023 को मोबाईल लोक अदालत का आयोजन किया गया.

जिस हेतु सुश्री सुश्री रंजना डोडवे, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सिवनी की खण्डपीठ का गठन किया गया। मोबाईल लोक अदालत में श्री विकास शर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिवनी, तथा सुलहकर्ता के रुप में पार्वती डहेरिया भी उपस्थित रहीं।

मोबाईल लोक अदालत में पारिवारिक विवाद से संबंधित कुल 17 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस मोबाईल लोक अदालत में परिवारों के कुल 50 लोग लाभांवित हुए।

पारिवारिक विवाद समाधान केन्द्र योजना में कुल 06 पारिवारिक विवाद प्रकरण निराकृत

माननीय मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन एवं श्री राजीव आप्टे माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिवनी के कुशल मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिवनी द्वारा पारिवारिक विवाद समाधान केन्द्र योजना के अंतर्गत कुल 06 पारिवारिक विवाद प्रकरण का प्रीलिटिगेशन स्तर पर निराकरण किया गया।

एक पारिवारिक विवाद कई दीवानी व फौजदारी प्रकरणों को जन्म देता है। किसी भी पारिवारिक विवाद प्रकरण का प्रीलिटिगेशन स्तर पर निराकरण होने पर न केवल वह परिवार अदालती झंझटों से बच जाता है बल्कि न्यायालयों का भी भार कम होता है और एक पारिवारिक विवाद समाप्त होने से रिश्तों में मिठास आती है एवं बच्चों का भी भविष्य उज्जवल होता है। 

जिला विधिक परामर्श केन्द्र योजना में कुल 05 पारिवारिक विवाद प्रकरण निराकृत

माननीय मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन एवं श्री राजीव आप्टे माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिवनी के कुशल मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिवनी द्वारा जिला विधिक परामर्श केन्द्र योजना के अंतर्गत कुल 05 पारिवारिक विवाद प्रकरण का प्रीलिटिगेशन स्तर पर निराकरण किया गया।

इस योजना के अंतर्गत पारिवारिक विवाद से संबंधित प्रकरणांे का निराकरण किया गया है। पिछले लम्बे समय से यह योजना सुप्त प्रायः थी जो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से अब सिवनी जिले में जीवंत हो चुकी है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment