सिवनी कोरोना न्यूज़ : हड्डी गोदाम में मिला तीसरा कोरोना पॉजिटिव

By SHUBHAM SHARMA

Updated on:

सिवनी : जिला मुख्यालय सिवनी में लगातार कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या बढ रही हैं। जहां आज सुबह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सार्वजनिक किए गए कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार सिवनी जिले में कोराना पाॅजिटिव मरीज की संख्या 19 थी जो अब दोपहर बाद एक ओर संक्रमित मिलने के बाद यह संख्या 20 हो चुकी है। इस बात की पुष्टि कलेक्टर डाॅ. राहुल हरिदास फटिंग ने चर्चा करते बताया है

कलेक्टर सिवनी द्वारा बताया गया कि सिवनी नगर के हड्डी गोदाम निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति नागपुर में कोविड-19 पाॅजिटिव पाया गया था जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। आज 10 जुलाई की सुबह सामने आई जानकारी के अनुसार मृतक का 9 वर्षीय पोता कोरोना पाॅजिटिव पाया गया था वही आज दोपहर मृतक के बेटे की भी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। इस तरह से अब सिवनी जिले में कुल 20 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिल चुके है। वही कोरोना पॉजिटिव 13 मरीजों को उपचार उपरांत स्वस्थ कर उनके घर भेज दिया गया है, वही कोराना पाॅजिटिव एक्टिव केस की संख्या 7 है।

ज्ञात हो कि सिवनी जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव घंसौर विकासखंड के ग्राम तुमडीपार में, दूसरा सिवनी विकासखंड के ग्राम कारीरात में, तीसरा मरीज लखनादौन में दिल्ली से आई महिला तथा चैथा छपारा विकासखंड मुख्यालय में तथा दिल्ली से वैवाहिक कार्यक्रम में दिल्ली से आई महिला सहित घंसौर के 7 लोग, धनौरा विकासखंड के ग्राम सलेमा के 3, छपारा विकासखंड की ग्राम पायलीकला में एक 27 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पायी गई थी इसके बाद इसी महिला के दो बच्चें भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं जिनकी रिपोर्ट 5 जुलाई की देर रात एनआईआरटीएच जबलपुर से प्राप्त हुई है। इसी तारतम्य में लखनादौन विकासखंड के ग्राम जोगीगुफा में पुणे से आया एक व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव पाया गया था। इसके बाद सिवनी नगर के हड्डी गोदाम के 68 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान नागपुर में मौत हो गई तथा उसी परिवार के 2 लोगों के करोना पाॅजिटिव मिलने की पुष्टि आज की गई है।

SHUBHAM SHARMA

Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.

Leave a Comment