HomeदेशVikas Dubey Encounter: मारा गया विकास दुबे, STF की गाड़ी पलटने के...

Vikas Dubey Encounter: मारा गया विकास दुबे, STF की गाड़ी पलटने के बाद एनकाउंटर

Date:

8 पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या करके भागे मास्टरमाइंड विकास दुबे (VIKAS DUBEY) को पुलिस उज्जैन से कानपुर ला रही थी. झांसी से विकास दुबे (VIKAS DUBEY) को लेकर कानपुर निकली एसटीएफ के काफिले की गाड़ी रास्ते में पलट गई. इसी बीच विकास और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई और  विकास दुबे (VIKAS DUBEY) इस मुठभेड़ में मारा गया है. 

8 पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या करके भागे मास्टरमाइंड विकास दुबे (VIKAS DUBEY) को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है. उज्जैन से हुई विकास दुबे (VIKAS DUBEY) की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे कानपुर ला रही थी. इसी बीच पुलिस के साथ मुठभेड़ में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे (VIKAS DUBEY) को मार गिराया गया है

रास्ते में STF की गाड़ी पलटने के बाद हुआ एनकाउंटर 
विकास दुबे को लेकर कानपुर निकली एसटीएफ के काफिले की गाड़ी रास्ते में पलट गई . जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, उसमें विकास दुबे भी सवार था. गाड़ी पलटने के बाद पुलिस और विकास दुबे के बीच मुठभेड़ हुई.  इस मुठभेड़ में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और 5 लाख के इनामी गैंगस्टर विकास दुबे को मार गिराया है.

पुलिस पर चलाई गोलियां, 2 STF जवान भी घायल
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जब एसटीएफ की गाड़ी पलटी तो विकास दुबे ने इस मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की. पुलिस की पिस्टल छीनकर विकास दुबे ने भागना चाहा, जब पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा तो विकास दुबे ने सरेंडर से मना कर दिया और पुलिस पर गोलियां दागने लगा. इस फायरिंग में 2 एसटीएफ जवान भी घायल हुए हैं. पुलिस ने जब विकास दुबे पर जवाबी फायरिंग की तो पुलिस की गोली से विकास दुबे को मारा गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related