Homeसिवनीसिवनी कोरोना न्यूज़: 152 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 121 नए...

सिवनी कोरोना न्यूज़: 152 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 121 नए केस

Date:

सिवनी, । सिवनी जिले में अब तक कुल 91165 व्यक्तियों के नमूने जांच के लिए गए हैं, जिसमें 5104 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। हालांकि, इनमें 4208 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

वर्तमान में कोरोना के 876 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 777 मरीज होम क्वारेंटाइन हैं। इनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम ने शनिवार को बताया कि जिले के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के सकारात्मक प्रयासों से लगातार कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर रवाना हो रहे हैं। आज कुल 152 कोरोना मरीज पूर्णतः स्वस्थ हुये हैं। वहीं, 121 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं।

कोरोना कर्फ्यू उल्लंघन पर लगाया जुर्माना

सिवनी जिले के लखनादौन तहसील अंतर्गत ग्राम आदेगांव में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर एक किराना दुकान और भवन निर्माण करवा रहे मकान मालिक पर राजस्व अमले ने जुर्माना लगाया है।

नायब तहसीलदार प्रीति पटेल ने शनिवार की दोपहर बताया कि सूचना मिलने पर तहसील लखनादौन अंतर्गत आने वाले ग्राम आदेगांव में राजस्व व पुलिस अमले ने शुक्रवार को कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए दुकान खोलकर सामान विक्रय करते पाए जाने एक किराना दुकान को सील कर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसके अलावा एक मकान निर्माण कार्य में 25-30 लोगों के द्वारा कार्य करता पाए जाने पर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाया गया तथा मकान मालिक पर 2000 का अर्थदंड लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related