Homeसिवनीसिवनी: दिनदहाड़े लूट के लिए युवक की आंखों में डाली मिर्च, एसपी...

सिवनी: दिनदहाड़े लूट के लिए युवक की आंखों में डाली मिर्च, एसपी बंगले और सांसद ढाल सिंह बिसेन के घर के नजदीक हुई लूट

Seoni News: Chili put in the eyes of a young man for robbery in broad daylight, looted near SP bungalow and MP Dhal Singh Bisen's house

Date:

सिवनी। नगर के बारा पत्थर क्षेत्र स्थित 33 वर्षीय युवक से दो अलग अलग बाइक में आए 4 लोगों ने शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे युवक की आंख में लाल मिर्च पाउडर डालकर उसके पास रखे रुपए लूट लिए। कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दो युवक फरार बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरव कुल्हाडे पिता स्वर्गीय अशोक कुल्हाडे (33) शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे अपनी बाइक से फ्लिपकार्ट ऑफिस से 3 लाख व अन्य जगह से कुछ रुपए सहित लगभग 5 लाख साथ लेकर बाइक से एक्सिस बैंक जा रहा था।

जब वह बारापत्थर क्षेत्र स्थित सांसद ढाल सिंह बिसेन के बंगले के पास से गुजर रहा था। तभी एक बाइक में सवार दो लोगों ने गौरव को कट मारा जिससे उसकी गाड़ी लड़खड़ा गई। तभी उन्होंने गौरव की आंख में पीसी लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया।

आंख में अत्यधिक जलन होने के साथ ही गौरव वही समीप बेदी सरदार की बिल्डिंग की ओर पहुंचा। जहां से कुछ लोग निकले और बाइक चालक को पकड़ा।

उसके पीछे भी दो और अन्य लोग बाइक में लुटेरे के साथी बताए जा रहे हैं। फिलहाल कोतवाली पुलिस में इस मामले की जांच जारी है।

आंख में डली मिर्च की जलन से परेशान युवक को लोगों ने जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर शिववेदी ने उपचार किया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related