Homeसिवनीसिवनी: अल्फ़ा बेकरी से बिना बैंच नम्बर एवं पैकिंग डेट के 112...

सिवनी: अल्फ़ा बेकरी से बिना बैंच नम्बर एवं पैकिंग डेट के 112 किलो टोस्ट जप्त

Seoni: 112 kg toast seized from Alpha Bakery without bench number and packing date

Date:

सिवनी। कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचन निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की सतत जाँच की जा रही है एवं अमानक खाद्य पदार्थ विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में जाँच दल द्वारा विगत 1 फरवरी को सिवनी नगरीय क्षेत्र स्थित अल्फा बेकरी का औचक निरीक्षण कर टोस्ट का नमूना लिया गया। 

बैच नंबर एवं पैकिंग डेट लिखे बिना पैक्ड बेकरी प्रॉडक्ट बेचने के लिए रखे 112 किलो टोस्ट कीमत 16800 /- को जप्त किया गया तथा खाद्य पंजीयन की शर्तों के बिना खाद्य पदार्थ निर्माण कार्य करने के कारण संबंधित प्रतिष्ठान को सुधार सूचना पत्र जारी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related