Homeसिवनीसिवनी: लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने गैंग सहित किया गिरफ्तार, सिवनी के...

सिवनी: लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने गैंग सहित किया गिरफ्तार, सिवनी के लड़के से जबलपुर में की थी शादी फिर गहने और नगदी के साथ हुई थी फरार

Seoni: Police arrested the robber bride along with the gang, married Seoni's boy in Jabalpur, then absconded with jewelry and cash

Date:

सिवनी: लुटेरी दुल्हन नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक केस पुलिस ने सुलझा लिया है, सिवनी जिले के छपारा विकासखंड के भीमगढ़ निवासी एक लड़के से जबलपुर में शादी करने वाली लुटेरी दुल्हन और लुटेरी दुल्हन की पूरी गैंग को पुलिस ने धर दबोचा है.

इस लुटेरी दुल्पहन की बात करें तो इस लुटेरी दुल्हन ने अब तक ऐसी लगभग 7 शादियां कर चुकी है, हालाँकि पुलिस अभी इसकी लगातार ही छान बीन कर ही रही है.

खुदको अनाथ बताने वाली इस लुटेरी दुल्हन जिसका पूरा नाम रेनू पटेल है इसने खुदको अनाथ बताया और युवक दशरथ पटेल से जबलपुर कोर्ट कैंपस के शिव मंदिर में शादी की।

शादी के बाद जब दुल्हा बाइक से दुल्हन को घर ले जा रहा था, तब लेतेरी दुल्हन ने बहाना बताया की उसे गाडी में बैठने में परेशानी हो रही है जिसके बाद युवक ने बाइक रोकी, बाइक रोकते ही दुल्हन पीछे आ रहे अपने BF भागचंद की बाइक पर सवार होकर रफू हो गयी और साथ ही गहने और कैश भी साथ ले गई।

ओमती थाना प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के छपारा विकासखंड के भीमगढ़ निवासी दशरथ पटेल की शादी जबलपुर में धनवंतरी नगर निवासी रेनू अहिरवार उर्फ रेनू पटेल उर्फ उर्मिला राजपूत से तय हुई थी।

रेनू जिसे लुटेरी दुल्हन कहा जा रहा है उसका रिश्ता उसके कथित चाचा अमर सिंह पटेल और मौसी अर्चना बर्मन ने मिलकर कराया था। कथित चाचा और मौसी ने लुटेरी दुल्हन को अनाथ बताया और कहा कि उन्होंने रेनू को बचपन से पाला-पोसा है।

ऐसे जाल में फंसाया

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार लुटेरी दुल्हन और इसकी ठग गैंग ने दुल्हे से कहा कि शादी, मंदिर की बजाय कोर्ट में होगी, जिसके बाद दूल्हा यहाँ शादी करने के लिए तैयार हो गया।

जानकारी यह भी मिली की लुयेती दुल्हन के भागने के बाद पीड़ित परिवार ने कथित मौसी अर्चना को पकड़कर शोर मचाया, और फिर अंत में वे उसे ओमती थाने ले आए।

वहां पूछताछ में पता चला कि अर्चना पटेल का असली नाम अर्चना बर्मन है, वहीं रेनू पटेल का नाम उर्मिला अहिरवार है।

पुलिस की लगातार चली पूछताछ के आधार पर कुछ देर बाद ही पुलिस ने उर्मिला को भी हिरासत में ले लिया। उसके BF भागचंद कोरी को भी गिरफ्तार किया गया और फरार आरोपी अमर सिंह को पुलिस ने दबोचा. आरोपी के पास से 30 हजार रुपए जब्त हुए और पांच हजार रुपए उसने खर्च कर देना बताया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 कमरों में 900 छात्रों की पढ़ाई! SEONI के इस स्कूल की तस्वीर ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावों के...