Homeमध्य प्रदेशMP WEATHER FORECAST: राजस्थान के बादलों की वजह से मध्य प्रदेश के...

MP WEATHER FORECAST: राजस्थान के बादलों की वजह से मध्य प्रदेश के 3 संभागों में बनी बारिश की संभावना

MP WEATHER FORECAST: Due to the clouds of Rajasthan, there is a possibility of rain in 3 divisions of Madhya Pradesh

Date:

भोपाल। मध्यप्रदेश में बहुत समय बाद बर्फीली हवाओं से छुटकारा मिला था, हालाँकि सिर्फ कुछ समय के लिए ही छुटकारा मिला है ठण्ड अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के पश्चिमी छेत्रों में अब एक बार फिर बादल एक्टिव होते नजर आ रहे है.

मौसम विशेषज्ञों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्मथान में एक्टिव हो रहे बादल मध्य प्रदेश तक आएंगे, इसी वजह से मध्य प्रदेश के 3 संभागों में बारिश होने की संभावना बन रही है.

मौसम वैज्ञानिक पी.के. शाह (P.K.Shah) ने बताया कि दिनांक 2 फरवरी 2022 को नया सिस्टम बनता दिखाई दे रहा है। बन रहे नए सिस्टम के अनुसार राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्रों से चक्रवात की शुरुवात होगी।

राजस्थान से उठने वाले इस चक्रवात का असर मध्य प्रदेश के तीन संभाग जबलपुर, शहडोल और रीवा (Jabalpur, Shahdol, Rewa) पर सबसे अधिक नजर आएगा।

मध्य प्रदेश के तीन संभाग जबलपुर, शहडोल और रीवा (Jabalpur, Shahdol, Rewa) में बारिश होने की बहुत ही अधिक संभावना है। पी.के. शाह (P.K.Shah) ने जानकारी देते हुए बताया कि बादल की वजह से कुछ समय तक तापमान बढ़ेगा परंतु बादल के जाते ही एक बार फिर कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। 

MP की राजधानी BHOPAL तक दिखेगा चक्रवात का असर 

पी.के. शाह ने आगे बताया कि राजस्थान से उठने वाले इस चक्रवात का असर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) तक दिखाई देगा। हालाँकि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में बारिश नहीं होगी लेकिन ठंडी हवाओं के कारण भोपाल में तापमान बहुत गिरेगा। मौसम विशेषज्ञ ने ठंड के वापस लौटने की तारीख 5 फरवरी 2022 बताई है। 

Web Title: MP WEATHER FORECAST: Due to the clouds of Rajasthan, there is a possibility of rain in 3 divisions of Madhya Pradesh

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related