Homeसिवनीदेश के प्रधानमंत्री पद के लिए अब भी 53% लोगों की पहली...

देश के प्रधानमंत्री पद के लिए अब भी 53% लोगों की पहली पसंद हैं नरेंद्र मोदी

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का तेजी से विकास हुआ है, जिसके कारण भारत को विश्व में एक नई पहचान मिली है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता भी बढ़ी है, जिसके परिणामस्वरूप भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है और यही कारण है कि मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के कई राज्यों में भाजपा ने सत्ता हासिल कर ली है। मोदी की लोकप्रियता को लेकर एक सर्वे किया गया है। सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि भले ही देश में बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है, लेकिन आज भी देश का मूड पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है। देश के प्रधानमंत्री के चेहरे के लिए हुए सर्वे में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी सबसे बड़ी पसंद हैं। 53 फीसदी लोग एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी को ही देश का पीएम बनते देखना चाहते हैं। सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे में 53 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी को अपनी पसंद बताया तो कांग्रेस के राहुल गांधी को 9 फीसदी लोग ही पीएम देखना चाहते हैं। तीसरे नंबर पर अरविंद केजरीवाल हैं, जिन्हें 7 पर्सेंट लोगों ने अपनी पसंद बताया है।

सर्वे के नतीजों से साफ है कि नरेंद्र मोदी का जादू अब भी देश पर कायम है और वह 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत के आंकड़ों तक ले जाने में सक्षम हैं। यही नहीं सर्वे में शामिल 25 फीसदी लोगों ने माना है कि केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि है कि उसने कोरोना का अच्छे से मैनेजमेंट किया। इसके अलावा 14 फीसदी लोगों ने आर्टिकल 370 के खात्मे को एनडीए सरकार की उपलब्धि माना है। 8 फीसदी लोग ऐसे हैं, जो विश्वनाथ कॉरिडोर और राम मंदिर को भी मोदी सरकार की उपलब्धि माना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...