Homeसिवनीसड़ी गली अवस्था में मिला तेंदुए का शव

सड़ी गली अवस्था में मिला तेंदुए का शव

Date:

सिवनी-जिले से कटंगी रोड पर स्थित आमागढ़ सर्किल के नान्हीकन्हार जंगल में मंगलवार शाम करीब 4 बजे तेंदुए का सड़ा गला शव वन अमले को मिला है।

मृत तेंदुए का शव चार से पांच दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह गल चुका है। तेंदुए का शव दूसरी जगह पोस्टमार्टम के लिए ले जा पाना

संभव ना होने व शाम को अंधेरे होने के कारण मृत तेंदुए के शव का बुधवार सुबह डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रभारी डीएफओ

गौरव चौधरी ने बताया कि बरघाट वनपरिक्षेत्र अमले की मौके पर ड्यूटी लगा दी गई है।

पीएम के बाद पता चलेगा मौत का कारण

तेंदुए की मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है। बुधवार को पीएम के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। तेंदुए के दांत, नाखून व अन्य जरूरी अंग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल वन अधिकारी शिकार की संभावना से इंकार कर रहे हैं। तेंदुए की मौत के चार दिन बाद शव के मिलने से मैदानी अमले की गश्ती पर सवाल उठ रहे हैं।

4-5 दिन पुराना है शव, दुर्गंध से शव का चला पता

दक्षिण सामान्य वनमण्डल के वनपरिक्षेत्र बरघाट अंतर्गत नानीकन्हार से पांडरवानी के बीच जंगल में मृत मिले तेंदुए का शव चार से पांच दिन पुराना बताया गया है। वन अमले के मुताबिक मृत तेंदुआ नर है जिसकी उम्र दो साल के आसपास होगी। जंगल में तेंदुए की दुर्गंध दूर दूर तक फैल गई। लोगों ने तेंदुए का शव देखकर बाद में इसकी सूचना वन अमले को दी। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related