Homeमध्य प्रदेशMP में महंगा होने वाला है पेट्रोल और डीजल, आज इन जिलों...

MP में महंगा होने वाला है पेट्रोल और डीजल, आज इन जिलों में इतने रुपये सस्ता हुआ ईंधन, देखें पूरी लिस्ट

Petrol and diesel are going to be expensive in MP, today fuel has become cheaper in these districts by so much, see full list

Date:

मध्य प्रदेश में लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि कुछ दिनों से पेट्रोल डीजल के दाम में आम जनता को राहत मिली है। पेट्रोल डीजल के दाम कुछ दिनों से नहीं बड़े हैं, लेकिन इसी बीच अब एक और खबर सामने आई है जिससे आम जनता को पेट्रोल डीजल में एक बार फिर बड़ा झटका लग सकता है।

जानकारी के अनुसार 4 रुपये की बढ़ोतरी पेट्रोल डीजल में हो सकती है। डेढ़ महीने बाद पेट्रोल डीजल की कीमत में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंधन के दाम बढ़ गए हैं ।

जिससे केंद्र की मोदी सरकार की भी चिंता बढ़ने लगी है। ऐसे में अब सरकार जल्दी ही पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा सकती है। हालांकि सरकार एक तरफ महंगाई और पेट्रोल डीजल के दाम कम करने की कोशिश में लगी है।

इन जिलों में 15 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल

मध्य प्रदेश में बुधवार की बात करें तो पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। जिसमें पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे की गिरावट हुई है। जिससे मध्यप्रदेश में पेट्रोल की 119 रुपये 6 पैसे प्रति लीटर है। वहीं डीजल 102 रुपये 1 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

इसी तरह कई जिलों में पेट्रोल डीजल की कीमत 120 रुपये प्रति लीटर के आसपास रही है जिनमें बालाघाट, अनूपपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, सीहोर, शहडोल, शिवपुर, रीवा, पन्ना, सतना, जिला शामिल है।

इसी तरह अन्य कई जिले हैं जिनमें पेट्रोल की कीमत 119 रुपये प्रति लीटर रही है। जिनमें मंडला, नीमच, रायसेन, अलीराजपुर, छतरपुर, आगर मालवा, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, होशंगाबाद, खंडवा, रायसेन, शिवपुरी, टीकमगढ़, सीधी, उमरिया, जिला शामिल है।

इसके साथ ही कई जिले हैं जिनमें पेट्रोल 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास दर्ज किया गया है। जिनमें कटनी, झाबुआ, जबलपुर, इंदौर, हरदा, ग्वालियर, धार, समेत कई जिले शामिल है। इसके साथ ही 117 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से रतलाम जिले में पेट्रोल मिल रहा है।

बहरहाल अभी तो पेट्रोल की कीमत में थोड़ी राहत मिली है, लेकिन जानकारी मिली है कि आगामी समय में पेट्रोल की कीमत में 4 रुपये की बढ़ोतरी होगी। ऐसे में आम जनता को एक बार फिर पेट्रोल डीजल महंगा खरीदना पड़ेगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni NH-44 Accident: लखनादौन के सिरमंगनी के पास खड़ी बस में ट्रक घुसा, देवेंद्र पटेल की मौत, 15 घायल

रिपोर्ट बालमुकुंद सिंह: सिवनी जिले के लखनादौन क्षेत्र में...