Homeमध्य प्रदेशआज से इंदौर-नई दिल्ली के बीच चलेगी नई ट्रेन, सांसद दिखाएंगे हरी...

आज से इंदौर-नई दिल्ली के बीच चलेगी नई ट्रेन, सांसद दिखाएंगे हरी झंडी – Indore to New Delhi Train

New train will run between Indore-New Delhi from today, MPs will show green signal - Indore to New Delhi Train

Date:

इंदौर। बारिश और बाढ़ के बीच जहां रेल सेवाएं तहसनहस हो रही हैं, इंदौर से एक अच्छी खबर भी आई है। बुधवार से इंदौर-नई दिल्ली के बीच एक नई ट्रेन शुरू हो रही है, जो सप्ताह में तीन दिन चलेगी।

इंदौर से नई दिल्ली के लिए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बुधवार से नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो रही है। सांसद शंकर लालवानी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

दोपहर 3.45 बजे आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में महापौर पुष्य मित्र भार्गव भी मौजूद रहेंगे। रेलवे के मुताबिक, इंदौर के साथ ही बड़नगर, रतलाम खंड के यात्रियों की सुविधा के लिए इंदौर नई दिल्ली त्रिसाप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो रही है। ट्रेन दोनों दिशाओं में सप्ताह में तीन दिन चलेगी।

रेलवे के मुताबिक ट्रेन संख्या 20957 इंदौर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस इंदौर से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 04.45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 05.05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 20958 नई दिल्ली-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 25 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को नई दिल्ली से रवाना होगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम 07.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 06.45 इंदौर पहुंचेगी। इस ट्रेन में एक फर्स्ट एसी, दो सेकंड एसी, छह थर्ड एसी, आठ स्लीपर और तीन सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related