Homeमध्य प्रदेशभोपाल में इन 9 जिलों के उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर सेना भर्ती...

भोपाल में इन 9 जिलों के उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रैली 27 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक – MP AGNIVEER BHARTI

Agniveer Army Recruitment Rally for candidates of these 9 districts in Bhopal from 27 October to 6 November - MP AGNIVER BHARTI

Date:

भोपाल । जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 27 अक्टूबर से 06 नवम्बर, 2022 तक भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (लाल परेड ग्राउंड ) में अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी केएस मालवीय ने बताया कि प्रदेश के 09 जिलों भोपाल, नर्मदापुरम, विदिशा, सीहोर, रायसेन, राजगढ, हरदा, बैतूल एवं छिन्दवाड़ा के पुरूष आवेदक जिनकी आयु साढ़े 17 वर्ष से 23 वर्ष तक हो, इस भर्ती रैली में भाग ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि अग्निवीर सेना भर्ती के लिए आवेदकों का ऑनलाइन पंजीयन 3 सितम्बर तक भारतीय अग्निवीर सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in होगा एवं अभ्यार्थी प्रवेश पत्र 7 से 11 सितम्बर 2022 तक वेबसाइट से डाउनलोड कर प्राप्त कर सकेंगे।

आवेदक अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल के दूरभाष क्रमांक 0755-2540954 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related