Homeमध्य प्रदेशइंदौर: बारिश ने बदली रेलों की राह, आज बीना-बैरागढ़ होकर चलेगी बरेली-इंदौर...

इंदौर: बारिश ने बदली रेलों की राह, आज बीना-बैरागढ़ होकर चलेगी बरेली-इंदौर गाड़ी

Indore: Rain changed the way of trains, today Bareilly-Indore train will run via Bina-Bairgarh

Date:

इंदौर । लगातार तेज बारिश के कारण पूरे प्रदेश में आवश्यक सेवाओं पर असर पड़ा है। पश्चिम मध्य रेलवे में भी भारी वर्षा एवं रेल लाइनों पर जल जमाव के कारण रतलाम मंडल की ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

पश्चिम मध्य रेलवे के ब्यावरा राजगढ़-पाचोर रोड के मध्य भारी वर्षा एवं रेल लाइन पर पानी आने के कारण ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इसके चलते कई यात्री गाड़ियों के रूट बदले गए हैं, तो कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट भी किया गया है।

बारिश और ट्रैक पर पानी आ जाने के कारण मंगलवार को कोटा से चली गाड़ी संख्या 22983 कोटा इंदौर एक्सप्रेस बाड़गढ़ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट हुई तथा वहीं से वापस कोटा के लिए रवाना हुई।

बुधवार को चलने वाली गाड़ी संख्या 22983/22984 कोटा इंदौर कोटा इंटरसिटी निरस्त रहेगी। मंगलवार को इंदौर से चली गाड़ी संख्या 19325 इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस वाया संतहिरदाराम नगर- बीना- झांसी चली।

मंगलवार को इंदौर से चली गाड़ी संख्या 21125 इंदौर भिंड एक्सप्रेस वाया नागदा-कोटा चलाई गई। गाड़ी संख्या 14320 बरेली इंदौर एक्सप्रेस, बरेली से बुधवार को वाया बीना-संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) चलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related