Homeमध्य प्रदेशMP Weathet: एमपी में अब रफ्तार पकड़ेगी कडाके की ठंड, हिमालय के...

MP Weathet: एमपी में अब रफ्तार पकड़ेगी कडाके की ठंड, हिमालय के रास्ते पाकिस्तान से आ रहा है नया सिस्टम

MP Weathet: Cold weather will now pick up speed in MP, new system is coming from Pakistan via Himalayas

Date:

MP WEATHER UPDATE: यदि आप मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में है तो आपको अब ठंड के लिए तैयारी में जुट जाना चाहिए, 31 अक्टूबर से एक नया वेदर सिस्टम पाकिस्तान (Pakistan) से होते हुए हिमालय के रास्ते मैदानी इलाकों में आना शुरू हो रहा है।

ऐसे में पहले दो से तीन दिन हल्के बादल के साथ हल्की गर्मी बढ़ सकती है। इसके बाद मौसम में ठंडक घुलने लगेगी, मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 6 नवंबर के बाद प्रदेश का मौसम बदलने लगेगा और अच्छी ठंड की शुरुआत हो जाएगी।

पहले सप्ताह रात का तापमान 14 डिग्री के भी नीचे आ सकता हैं, जबकि दिन में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे जा सकता हैं। इस बार देशभर में करीब 4 महीने कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। 6 नवंबर के बाद इसमें बढ़ोतरी होती चली जाएगी।

मानसून की विदाई के बाद अब हिमालय से सिस्टम यानी हवाएं आना शुरू होने लगी हैं। हिमालय में बर्फबारी होने से यह सिस्टम स्ट्रांग होने लगेंगे। इससे मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार सिस्टम के आने पर तापमान हल्का सा बढ़ जाता है, लेकिन इनके गुजरते ही मौसम में ठंड बढ़ जाएगी।

सर्दी के मौसम का पहला पश्चिमी विक्षोभ 31 अक्टूबर को कश्मीर में दस्तक देगा। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 3 नवंबर को दस्तक देगा। यह पहले विक्षोभ की तुलना में ज्यादा मजबूत होगा। इसकी वजह से 5 नवंबर तक कश्मीर से हिमाचल और उत्तराखंड तक भारी बर्फबारी हो सकती है।

14 साल बाद सबसे ठंडा रहा अक्टूबर

राजधानी भोपाल में 14 साल बाद अक्टूबर सबसे ठंडा रहा। इस महीने में रात का औसत तापमान 18.8 डिग्री रहा। इससे पहले वर्ष 2007 में यह 18.4 डिग्री रहा था। पिछले 3 दिन से रात का तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम बना हुआ है। रविवार को रात का तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में इसमें 0.1 डिग्री की गिरावट हुई।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...