Homeमध्य प्रदेशउज्जैन: कार्तिक मास में आज निकलेगी कालों के काल "महाकाल" की पहली...

उज्जैन: कार्तिक मास में आज निकलेगी कालों के काल “महाकाल” की पहली सवारी

Ujjain: In the month of Kartik, the first ride of the period of "Mahakal" will come out today.

Date:

Ujjain Mahakal Kartik Sawari: ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से कार्तिक मास में भगवान महाकाल की पहली सवारी आज निकलेगी। भगवान महाकाल रजत पालकी में सवार होकर मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट तट पर जाएंगे।

इस बार कार्तिक- अगहन मास में भगवान महाकाल की पांच सवारियां निकलेंगी।

सोमवार को शाही ठाठ-बाट के साथ सभा मंडप में के पूजन पश्चात भगवान महाकाल की सवारी शाम चार बजे शिप्रा तट की ओर रवाना होगी। कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए शाम करीब 5 बजे भगवान की पालकी शिप्रा तट पहुंचेगी।

यहां पुजारी शिप्रा के जल से भगवान महाकाल के मनमहेश रूप का अभिषेक पूजन करेंगे। पूजन पश्चात सवारी राणौजी की छत्री घाट के रास्ते शिप्रा नदी पर बने छोटे पुल के पास से गणगौर दरवाजा होते हुए नगर प्रवेश करेगी।

इसके बाद मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, गुदरी चौराहा होते हुए शाम करीब 6.30 बजे पुन: मंदिर पहुंचेगी।

कब-कब निकलेगी भगवान महाकाल की सवारी

– 6 नवंबर को रात 11 बजे हरि-हर मिलन की सवारी

– 7 नवंबर कार्तिक मास की दूसरी सवारी।

– 14 नवंबर अगहन मास की पहली सवारी।

– 21 नवंबर कार्तिक-अगहन मास की आखिरी सवारी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related