Homeमध्य प्रदेशMP WEATHER: मप्र में एक बार फिर एक्टिव हुए वेदर सिस्टम, 14...

MP WEATHER: मप्र में एक बार फिर एक्टिव हुए वेदर सिस्टम, 14 सितंबर तक चलेगा झमाझम बारिश का दौर

MP WEATHER: Weather system activated once again in MP, the period of rain will last till September 14

Date:

भोपाल। बारिश के रुकते ही प्रदेश में उमस के साथ गर्मी का दौर शुरू हुआ था पर अब फिर प्रदेश में ठण्ड बढाने के लिए एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है, आने वाले शुक्रवार से मध्य प्रदेश में फिर से बारिश शुरू होगी, जो 14 सितंबर तक चलेगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 8 दिन में दो नए सिस्टम बन रहे हैं।

हालांकि, इससे पहले बुधवार को भी प्रदेश के इंदौर, जबलपुर, मंडला समेत कई जिलों में बारिश हुई, सितंबर माह की शुरुआत से ही मौसम के अलग-अलग रंग दिखाई दे रहे हैं। कभी तेज धूप परेशान करती है, तो बारिश गर्मी से राहत दे रही है। कुछ शहरों में काफी तेज बारिश हुई।

इससे एक बार फिर से डैम ओवरफ्लो हो गए। नदी-नाले उफान पर भी आ गए। ऐसा ही दौर नौ सितंबर से फिर से शुरू होने की संभावना है।

इधर, बुधवार को भी कई जगहों पर बारिश हुई। इंदौर में तेज बारिश हुई और कुछ ही देर में सड़कों से पानी बह निकला। भोपाल में दिनभर मौसम सुहाना रहा। सूरज की बादलों में लुकाछिपी चली। मंडला और जबलपुर में बौछारें गिरीं।

यहां होगी बारिश

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों सिस्टम के कारण अब नौ और 10 सितंबर को मध्यप्रदेश के दक्षिणी इलाकों इंदौर, जबलपुर, सागर, बैतूल और नर्मदापुरम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इसके बाद 12 से फिर प्रदेशभर में बारिश का दौर शुरू होगा। इस दौरान 14 सितंबर तक लगातार तीन दिन प्रदेश के मध्य और ऊपरी इलाकों (भोपाल, सागर, ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और बघेलखंड) समेत कई अन्य इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related