Homeमध्य प्रदेशMP HIJAB ROW: हिजाब मामले में MP कांग्रेस ने की स्कूल शिक्षा...

MP HIJAB ROW: हिजाब मामले में MP कांग्रेस ने की स्कूल शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

MP HIJAB ROW:: MP Congress demands dismissal of School Education Minister in Hijab case

Date:

भोपाल । मप्र के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा हिजाब प्रतिबंध को लेकर दिए बयान पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के नेता लगातार बयानबाजी पर हमला बोल रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रभारी मीडिया के.के. मिश्रा ने प्रदेश के स्कूलों में हिजाब को प्रतिबंधित किये जाने वाले स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार के बयान के बाद आज सरकार के प्रवक्ता और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा यह कहे जाने पर कि राज्य सरकार के समक्ष तत्संबंधित कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है.

को एक गंभीर मामला बताते हुए कहा कि दोनों ही मंत्रियों की अलग-अलग अधिकृत बयानी यह स्पष्ट कर रही है कि प्रदेश में एक निर्वाचित सरकार नहीं, बल्कि सर्कस मंडली काम कर रही है।

केके मिश्रा ने स्कूली शिक्षा मंत्री पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उक्त प्रायोजित बयानी किसके निर्देश पर की। क्या इसका उद्देश्य उत्तरप्रदेश में हो रहे चुनावों में भाजपा को लाभ पहुंचाना था या मप्र की शांत फिजा व गंगा-जमुनी तहजीब को चुनौती देते हुए वैमन्स्यता को राजनैतिक स्वरूप देना था।

स्पष्ट होना चाहिए? यह गंभीर मामला एक आपराधिक कृत्य होकर माननीय उच्च न्यायालय कर्नाटका की अवमानना से जुड़ा हुआ है। लिहाजा, उनके विरूद्ध आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जाए।

कांग्रेस नेता मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भी आग्रह किया है कि सरकार के प्रवक्ता डॉ. नरोत्तम मिश्रा के कथनानुसार यह मामला राज्य सरकार के विचाराधीन नहीं है और सरकार के मुखिया के रूप में स्वयं मुख्यमंत्री काबिज हैं। लिहाजा, वे इस अगंभीर दुराचरण के दोषी स्कूली शिक्षा मंत्री को वे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करें।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related