Homeमध्य प्रदेशरतलाम: चेन स्नेचिंग की घटना का 24 घंटे में खुलासा - MP...

रतलाम: चेन स्नेचिंग की घटना का 24 घंटे में खुलासा – MP NEWS

Ratlam: Chain snatching incident exposed in 24 hours - MP NEWS

Date:

रतलाम। शहर की राजस्व कॉलोनी में बुजुर्ग महिला से चैन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया है। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लूटी गई चेन और घटना में उपयोग किया वाहन भी जप्त किया है।

एसपी अभिषेक तिवारी ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर आरोपित मनोज सालवी निवासी प्रियदर्शनी कॉलोनी रतलाम को गिरफ्तार किया है।

आरोपित मनोज सालवी कंपाउंडर का कार्य करता है। पकड़े जाने पर उसने बताया कि कर्ज हो जाने की वजह से उसने लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके लिए उसने बुजुर्ग महिला से चेन लूटने की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया।

ज्ञातव्य हैै कि मंगलवार को राजस्व कालोनी में बुजुर्ग महिला श्रीकांता जैन मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी तभी मुंह पर रुमाल बांधकर एक बदमाश महिला की चेन छीन कर फरार हो गया था।

घटना की सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने 20 से 25 सीसीटीवी फुटेज की छानबीन कर आरोपित मनोज सालवी को गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related