Homeमध्य प्रदेशMP HIJAB ROW: हिजाब मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान,...

MP HIJAB ROW: हिजाब मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कहा- ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं

MP HIJAB ROW: Home Minister Narottam Mishra's big statement in hijab case, said- no such proposal is under consideration

Date:

भोपाल। हिजाब को लेकर मध्य प्रदेश में मतभेद दिखाई दे रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में हिजाब प्रतिबंधित किए जाने के बयान के बाद अब प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है।

उन्होंने हिजाब पर बैन लगाने पर कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के पास अभी ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

गृहमंत्री मिश्रा ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में हिजाब को लेकर कोई विवाद नहीं है। हिजाब को लेकर कोई भी प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है, इसलिए कोई भ्रम की स्थिति नहीं रहे। जब प्रस्ताव ही नहीं है तो हिज़ाब पर प्रतिबंध की बात ही बेमानी हो जाती है।

गृह मंत्री डा. मिश्रा ने कहा कि हिज़ाब का मामला कर्नाटक का है वहां भी यह मामला हाईकोर्ट में लंबित है। कोर्ट के फैसले से पहले ही कांग्रेस इस मामले को तूल देकर फिर एक बार साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे का प्रयास कर रही है।

गृह मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में कानून का राज है और यहां की शांति भंग करने की किसी को इजाजत नहीं है जो भी यह प्रयास करेगा उसे उसकी सजा भुगतनी होगी।

बता दें कि मंगलवार को स्कूल राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने प्रदेश के स्कूलों में हिजाब को बैन करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि हिजाब ड्रेस का हिस्सा नहीं है, इसलिए इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश के स्कूलों में ‘ड्रेस कोड’ लागू किया जाएगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related