Homeमध्य प्रदेशMP HIJAB ROW: कांग्रेस का तंज, हिजाब की बजाय शिक्षा के स्तर...

MP HIJAB ROW: कांग्रेस का तंज, हिजाब की बजाय शिक्षा के स्तर व गुणवत्ता बढ़ाने पर बात करे शिवराज सरकार

MP HIJAB ROW: Congress's taunt, instead of hijab, Shivraj government should talk about increasing the level and quality of education

Date:

भोपाल । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर भाजपा सरकार हिजाब को छोड़ किताब पर कब बात करेगी, कब शिक्षा की गुणवत्ता व स्तर को सुधारने की बात करेगी?

आखिर कब तक वह समाज को बांटने वाले मुद्दों के नाम पर जनता को गुमराह करने का काम करती रहेगी?

नरेन्द्र सलूजा ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि मध्य प्रदेश के स्कूलों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। हजारों स्कूलों में शिक्षक तक नहीं है, बिजली नहीं है, स्कूल भवन तक नहीं है, खेल मैदान नहीं है, पीने का पानी नहीं है, शौचालय तक नही है और ऐसे में शिक्षा का स्तर व गुणवत्ता पर बात करने की बजाय स्कूली शिक्षा मंत्री हिजाब पर बात कर रहे हैं? प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री हिजाब पर बात कर रहे हैं, भाजपा के तमाम नेता हिजाब पर बात कर रहे हैं।

आखिर यह लोग कब बेटियों की सुरक्षा व सम्मान पर बात करेंगे? उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पहले से ही बेटियों पर अत्याचार, उत्पीडऩ व दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को लेकर देशभर में कुख्यात है।

एनसीआरबी के आंकड़े इसके गवाह हैं। बेटियों की सुरक्षा पर तो कोई भी भाजपा नेता आज बात नही कर रहा है। आज यह सब बात इसलिए हो रही है क्योंकि पांच राज्यों में चुनाव है।

हर चुनाव के पूर्व भाजपा इसी तरह समाज को बांटने वाले मुद्दों को आगे लाकर गुमराह करने का काम करती है। जिस तरह देश को बर्बाद किया गया है, उसी तरह शिक्षा के मंदिरों को बर्बाद करने का काम अब किया जा रहा है। यह सब एक सुनियोजित साजिश के तहत किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि कोई भी बेटी क्या पहने, क्या खाए, यह उसकी निजी स्वतंत्रता है। यह अधिकार संविधान में भी सभी को मिला हुआ है। पता नही क्यों इसे तूल दिया जा रहा है? लूंगी, धोती, टोपी, पगड़ी, हिजाब, घुंघट, पर्दा प्रथा यह सब हमारी धार्मिक संस्कृति व परंपरा के प्रतीक है। बेहतर हो भाजपा इसे राजनीति का विषय ना बनाएं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related