कुष्ठ रोगियों से मिले राज्य मंत्री कुशवाह, किसान आंदोलन पर दिया ये बयान

By Khabar Satta

Published on:

इंदौर: राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह शनिवार को इंदौर पहुंचे। यहां पर वह कुष्ठ रोगियों से मिले और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने कुष्ठ रोगियों में खाना भी बांटा।

इस दौरान मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने मीडिया से चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि किसानों की डिमांड के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। किसानों की जो भी डिमांड होगी उन्हें पूरा किया जाएगा। उत्पादन अधिक होने से उत्पादन की लोकल में खपत कम होने के कारण बाजार में भाव गिर जाते हैं।

इससे किसान परेशान हो जाते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोल्ड चेन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। भंडारण की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, जिससे किसानों को कोई परेशानी न हो और किसानों की आय को बढ़ाया जा सके।

इंदौर पहुंचे मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने किसान आंदोलन को लेकर कहा दिल्ली में जो आंदोलन हुआ है वह किसानों का आंदोलन नहीं है। राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए असामाजिक तत्वों को साथ लेकर उपद्रव कर रहे हैं।

इंदौर में बेसहारा बुजुर्गों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर मामले को उजागर करने के लिए मंत्री ने मीडिया का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसमें संज्ञान लेते हुए कहा कि नगर निगम के जिम्मेदार अधिरकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Khabar Satta

खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

Leave a Comment