Homeमध्य प्रदेशकोल्ड स्टोरेज और चायपत्ती के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

कोल्ड स्टोरेज और चायपत्ती के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Date:

इंदौर: शहर के पास अलसुबह मांगलिया गांव स्थित राऊ खेड़ी के एक कोल्ड स्टोरेज और चायपत्ती के गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई।

कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकरी लगते ही दमकल की कुछ गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की जदोजहद करती रही। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 20 से ज्यादा गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

फायर ब्रिगेड को राऊ खेड़ी स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेज में आग लगने की सूचना के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर रवाना हुई थी, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया था। इसके बाद दमकल विभाग ने निगम के चार से अधिक टैंकरों को बुलाया।

आग पहले चायपत्ती के गोदाम में लगी थी और धीरे-धीरे उसने नजदीक के एक कोल्ड स्टोरेज को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। करीब पांच घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, गोदाम में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni NH-44 Accident: लखनादौन के सिरमंगनी के पास खड़ी बस में ट्रक घुसा, देवेंद्र पटेल की मौत, 15 घायल

रिपोर्ट बालमुकुंद सिंह: सिवनी जिले के लखनादौन क्षेत्र में...