प्रियंका वाड्रा बोलीं- शिवराज सरकार इंदौर के बुजुर्गो से माफी मांगे, यह घटना मानवता पर कलंक है

By Khabar Satta

Published on:

मध्य प्रदेश : देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में बुजुर्गों के साथ हुई अमानवीयता पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस घटना को मानवता पर कलंक बताया और इसके लिए इन बेसहारा लोगों से माफी मांगने की बात कही। वहीं घटना के लिए जिम्मेदारों छोटे-बड़े अधिकारियों पर सख्त एक्शन की मांग भी की।

आपको बता दें कि इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों की ऐसी शर्मनाक करतूत सामने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें नगर निगम के कर्मचारी भरी ठंड में बेसहारा बुजुर्गों को निगम के डंपर में भरकर शिप्रा सीमा पर छोड़ा जा रहा था, लेकिन सड़क पर उतारते वक्त गांव के लोगों ने घेर लिया और उन्हें वापस ट्रक में बिठा दिया था। मानवता को शर्मसार करने वाले इस वीडियो को जिसमें भी देखा उसकी आंखों में आंसू आ गए।

Khabar Satta

खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

Leave a Comment