Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश: बड़ी बहन ने छोटी बहन को गांजा, शराब पीना सिखाया...

मध्य प्रदेश: बड़ी बहन ने छोटी बहन को गांजा, शराब पीना सिखाया ; 15 की उम्र में धकेला देह व्यापार में

भोपाल में पुलिस ने 20 साल की एक युवती को गिरफ्तार किया है. उसने 15 साल की नाबालिग बहन को 2 साल पहले ड्रग्स और शराब पीना सिखलाया. उसके बाद देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया क्योंकि बड़ी बहन लग्जरी लाइफ जीना चाहती थी

Date:

भोपाल : मध्य प्रदेश में देह व्यापार धंधा जोरों पर चल रहा है, प्रदेश के किसी न किसी इलाके में देह व्यापार का धंधा अपने पैर पसारे हुए है. ताजा मामला भोपाल से सामने आया है. यहां गांधी नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को देह व्यापार में धकेल का केस सामने आया है. भोपाल में पुलिस ने 20 साल की एक युवती को गिरफ्तार किया है. उसने 15 साल की नाबालिग बहन को 2 साल पहले ड्रग्स और शराब पीना सिखलाया. उसके बाद देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया क्योंकि बड़ी बहन लग्जरी लाइफ जीना चाहती थी. 2 साल में 6 लोगों ने नाबालिग के साथ रेप किया है.

यह भी पढ़ें : Betul News : भाई के साथ गई बहन से गैंगरेप, भाई ने किया विरोध तो फेंका कुएं में

बता दें कि नाबालिग से देह व्यापार करवाने के मामले में भोपाल चाइल्ड लाइन पिछले 2 महीने से बच्ची की काउंसलिंग कर रही थी, कॉउंसलिंग के बाद बच्ची ने कई लोगों के नाम लिया है, इस के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर की जांच शुरू की और इस मामले में 4 आरोपी और बच्ची की बहन को गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें :  बहन को ले भाई पंहुचा थाने टीआई ने थाने में ही कर दिया युवक-युवती का रिश्ता

जांच अधिकारी के अनुसार, बच्ची 10वीं क्लास में पढ़ती है. उसके पिता मुंबई में व्यवसाय करते हैं और मां भी पार्ट टाइम व्यापार करती है. उसकी बड़ी बहन गिरफ्तारी से पहले इंदौर के एक फर्म में काम करती थी. पीड़िता ने बताया कि बड़ी बहन मुझे गाना सुनने के बहाने छत पर ले गई थी. वहां उसने पर्स से सिगरेट निकाल कर पीना सिखाया. उसके बाद वह हर रोज मुझे छत पर ले जाती थी. वहां मुझे गांजा और शराब पिलाने लगी. बताया जा रहा है कि बच्ची अब नशे की आदी हो गई है.

बैंक अकाउंट खुलवा कर करोड़ो का व्यापार व धोखाधड़ी : मामला दर्ज(Opens in a new browser tab)

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...