Homeमध्य प्रदेशBetul News : भाई के साथ गई बहन से गैंगरेप, भाई ने...

Betul News : भाई के साथ गई बहन से गैंगरेप, भाई ने किया विरोध तो फेंका कुएं में

जबकि फरार हुए 4 अन्य आरोपियों की भी लगातार तलाश की जारी है. इस घटना के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा. उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Date:

बैतूल: जिले में भाई के साथ पेट्रोल लेने आई चचेरी बहन से गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना बैतूल कोतवाली थाना इलाके के पाढर पुलिस चौकी की बताई जा रही है. भाई के साथ पेट्रोल भराने जा रही बहन को 7 युवकों ने रोककर भाई की पिटाई कर उसे कुएं में फेक दिया.

लड़की के साथ बारी-बारी से वारदात को अंजमा दिया. मामले में पुलिस तीन नाबालिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जबकि फरार हुए 4 अन्य आरोपियों की भी लगातार तलाश की जारी है. इस घटना के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा. उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

लड़की का भाई किसी तरह कुएं से बाहर निकलकर गांव पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी. जानकारी के बाद घटनास्थल पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक आरोपी भाग गए थे. मामले में लड़की ने खुद कोतवाली आकर घटना की जानकारी दी.

जिस पर पुलिस ने आधार से पहचान के बाद तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. तीनों आरोपी नाबालिक हैं. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल हो गई है. साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं.

बैतूल एसडीओपी विजय पुंज ने बताया कि बुधवार को रात 8 बजे के करीब एक युवती अपने भाई के साथ पेट्रोल लेने आई थी. जो उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित है. इस दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने बाइक रुकवाकर उसके भाई के साथ मारपीट की और उसे कुएं में फेक दिया है.

7 लोगों ने युवती के साथ बारी-बारी से रेप की वारदात का अंजाम दिया. घटना की सूचना पर हमने महिला पुलिस की टीम बनाकर घटना स्थल पर भेजा था. जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक युवती से रेप के मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 365, 366, 376D, 506, 294, 323 के साथ-साथ एससी/एसटी एक्ट में भी मामला दर्ज किया गया है. जल्द ही 4 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेंगे.

बैतूल गैंगरेप की घटना पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बयान देकर कार्रवाई की बात की है. गृहमंत्री ने कहा कि दोषी कोई भी हो बख्सा नहीं जायेगा. ऐसे लोग विकृत मानसिकता के होते है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...