Homeमध्य प्रदेशMP के मंदसौर में  कोतवाली थाना प्रभारी पर बदमाशों ने किया चाकू...

MP के मंदसौर में  कोतवाली थाना प्रभारी पर बदमाशों ने किया चाकू से हमला, हालत गंभीर

Kotwali station in-charge in MP's Mandsaur was attacked by miscreants with a knife, condition critical

Date:

मंदसौर। मप्र (Madhya Pradesh) के मंदसौर (Mandsaur) शहर कोतवाली थाना प्रभारी अमित सोनी (TI AMIT SONI) पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें साथी पुलिसकर्मी मंदसौर (MANDSAUR) लेकर आए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर (INDORE) रैफर कर दिया गया। थाना प्रभारी को गंभीर हालत में इंदौर के बाम्बे हास्पिटल (BOMBAY HOSPITAL INDORE) में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचा जारी है।

सूचना मिलने पर उज्जैन आईजी संतोष कुमार और रतलाम रेंज के डीआईजी सुशांत सक्सेना (DIG SUSHANT SAXSENA) मंदसौर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

मंदसौर के पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि गत 27 जून को मंदसौर के दलौदा नगर में एक व्यापारी से लूट की वारदात हुई थी। शनिवार की रात घटना से जुड़े हुए अपराधियों के गरोठ थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गंगासा गांव में छुपे होने की सूचना मिली थी।

जिस पर गरोठ थाना और मंदसौर शहर कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजी गई। टीम ने वहां पहुंचकर सर्चिंग शुरू की, तभी कोतवाली थाना प्रभारी अमित सोनी ने एक अपराधी को दबोच लिया।

पकड़े जाने पर अपराधी ने शोर मचाया तो पीछे से उसके कुछ साथी आ गए और थाना प्रभारी सोनी पर पीछे से चाकूओं से हमला कर दिया। देर रात उन्हें गंभीर हालत में मंदसौर लाया गया, जहां से उन्हें इंदौर रैफर किया गया है।

उज्जैन आईजी संतोष कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मंदसौर के दलौदा में 27 जून को हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपित मोहम्मद सरफराज उर्फ छोटा मेवाती राजस्थान के उदयपुर का रहने वाला फरार बदमाश है।

उसके दलौदा में छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने वहां दबिश दी थी। कोतवाली थाना प्रभारी अमित सोनी ने मुख्य आरोपित को दबोच लिया था, लेकिन उसके शोर मचाने पर उसके कुछ साथियों ने आकर टीआई को चाकू मार दिया।

उन्होंने बताया कि फिलहाल 7-8 लोगों को पुलिस ने राउंडअप किया है। पूरे ऑपरेशन में 100 पुलिसकर्मी लगे हुए हैं। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त होगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related