Homeमध्य प्रदेशMP: बुरहानपुर में कमलनाथ भरेंगे चुनावी हुंकार, ओवैसी का रोड शो हुआ...

MP: बुरहानपुर में कमलनाथ भरेंगे चुनावी हुंकार, ओवैसी का रोड शो हुआ निरस्त

MP: Kamal Nath will fill the election campaign in Burhanpur, Owaisi's road show canceled

Date:

बुरहानपुर।  मध्यप्रदेश के बुरहानपुर (Burhanpur) में कुछ ही दिनों में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव (MP urban body Election) में बड़े बड़े कद्दावर नेताओं का चुनाव प्रचार तेजी से चाली है। बीते दिन शाम के समय AIMIM सुप्रीमो (AIMIM Supremo) की हुई आम सभा के बाद आज कांग्रेस नेता कमलनाथ (kamal nath) बुरहानपुर में आम सभा को संबोधित करेगें।

वही दूसरी ओर ओवैसी की बात करें तो AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी के आज के रोड शो को पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है, ओवैसी का रोड शो निरस्त होने की वजह कुछ ख़ास स्समने नही आ पा रही है बस AIMIM नगर अध्यक्ष जाहिर उद्दीन ने बताया कि हमने अनुमति मांगी थी लेकिन प्रशासन द्वारा रोड शो की अनुमति किन्ही कारणों से नही मिल सकी।

इससे पहले 2 जुलाई को असादुद्दीन ओवैसी की सभा को सुनने हज़ारो की संख्या में भारी भीड़ देखी गई, उस भीड़ में आमसभा में अव्यवस्थाओं ने चलते कही बार धक्का मुक्की हुई, बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।

असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस भाजपा पर जमकर निशाना साधा

बुरहानपुर (Burhanpur) में उन्होंने सधे हुए लफ्ज़ो में दोनों की प्रमुख पार्टीयों अपनी भड़ास निकाली, कांग्रेस नेता कमलनाथ (Kamalnath) पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि पूरे मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस पार्टी (Congress) का सिर्फ एक सांसद चुनाव जीत है, वो भी कलमनाथ का बेटा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related