Homeमध्य प्रदेशMP WEATHER UPDATE: सिवनी, भोपाल, इंदौर समेत 24 जिलों में भारी बारिश...

MP WEATHER UPDATE: सिवनी, भोपाल, इंदौर समेत 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Date:

MP WEATHER ALERT: मध्यप्रदेश में मानसून के आगमन के साथ ही आईएमडी – IMD (भारतीय मौसम विभाग) ने मंगलवार को ग्वालियर, भोपाल और इंदौर सहित 24 जिलों में व्यापक बारिश होने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को शिवपुरी-श्योपुर क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया है, जहां 24 घंटे में 8 इंच से अधिक बारिश होने की संभावना है। वहीं ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभागों सहित 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर टीकमगढ़, छतरपुर, पांढुर्ना और बालाघाट में 4 इंच तक बारिश हो सकती है।

शिवपुरी में सबसे ज्यादा बारिश हुई

सोमवार को शिवपुरी में सबसे ज्यादा 2 इंच बारिश हुई, उसके बाद नौगांव और नरसिंहपुर में 1.25 इंच बारिश हुई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, दमोह, जबलपुर समेत कई अन्य जिलों में मध्यम से भारी बारिश हुई।

सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण

एक वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और राज्य के ऊपर से गुजर रही एक द्रोणिका के कारण, कई संभागों में अगले चार दिनों तक तीव्र बारिश का अनुमान है।

अगले दो दिनों का मौसम

25 जून: विदिशा, रायसेन, पांढुर्ना, बालाघाट में भारी बारिश का अनुमान। -रतलाम, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, उज्जैन, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट है।

26 जून: शाजापुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, बैतूल, सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी, अनुपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली में तेज बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में भी बारिश जारी रहेगी.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related