Homeमध्य प्रदेशइंदौर के इतिहास का गोल्डन-डे, गौरव दिवस पर बैंडवालों ने लगाई परिक्रमा...

इंदौर के इतिहास का गोल्डन-डे, गौरव दिवस पर बैंडवालों ने लगाई परिक्रमा तो 200 बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति, देखें तस्वीरें

Golden day of Indore's history, bandwagon circumambulated on Pride Day, 200 children gave a colorful presentation, see photos

Date:

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी, देश के स्वच्छ शहर और मां अहिल्या की नगरी इंदौर मंगलवार को गौरव दिवस मना रहा है।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शहर के हृदय स्थल राजवाड़ा पहुंचे। वहीं 200 बच्चों ने नासिक की ढोल की तर्ज पर आकर्षक और रंगारंग प्रस्तुति दी। इस दौरान महिला और बच्चों ने आदिवासी नृत्य के साथ ही गणगौर नृत्य किया है।

इस दौरान शहर में मानों की त्योहर की तरह लग रहा है। इंदौर के लिए यह ऐतिहासिक दिन है जब गौरव दिवस पर शहर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

अपनी वेशभूषा में नजर आया मराठी समाज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर आर्थिक राजधानी इंदौर में देवी अहिल्या की जयंती के मौके पर गौरव दिवस मनाया जा रहा है।

इस मौके पर राजवाड़ा पर बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़ पड़े और आदिवासी नृत्य के साथ ही गणगौर नृत्य किया है। इसके साथ ही मराठी समाज अहिल्या प्रतिमा के दर्शन करने के लिए पहुंचा ।इसके अलावा मराठी समाज की महिलाएं अपनी वेशभूषा और पुरुष कुर्ता पजामे में नजर आ रहे थे।

सुबह 7:00 बजे से ही यहां लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके साथ ही मराठी धनगर समाज के युवा शक्ति के कार्यकर्ता वाहनों से परदेसीपुरा और दशहरा मैदान पहुंचे। इस दौरान सभी परंपरागत भजन मंडली भी सुदामा नगर, रामबाग, राजेंद्र नगर, तिलक नगर, सहित कई जगहों पर पहुंचे। इस दौरान शहर में एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा था।

सांसद ने किया मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण

वहीं यशवंत राव होलकर मां अहिल्या की जयंती पर माहेश्वरी साड़ी लेकर पहुंचे और माता को अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया है। इसके अलावा होलकर राजपरिवार के सदस्य उदय सिंह होलकर भी मौजूद थे। जिन्होंने माल्यार्पण किया है।

इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव पर सबसे पहले, विधायक आकाश विजयवर्गीय पूर्व पार्षद सुधीर देर के भी मौजूद रहे।

सुबह 9:00 बजे सांसद शंकर लालवानी के द्वारा मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान नासिक ढोल की तर्ज पर स्वर प्रथम समूह हनुमंत स्वर समूह के करीब 200 कार्यकर्ताओं ने ढोल ताशों का नृत्य किया है।

बता दें कि मां अहिल्या की जयंती पर इंदौर में गौरव दिवस मनाया जा रहा है। मंगलवार शाम नेहरू स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। वहीं इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा जिसमें गीतकार मनोज मुंतशिर, गायिका श्रेया घोषाल प्रस्तुति देंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related