Homeमध्य प्रदेशइंदौर में फिर अग्निकांड : भागीरथपुरा के सुपारी गोदाम में आग लगने...

इंदौर में फिर अग्निकांड : भागीरथपुरा के सुपारी गोदाम में आग लगने से लाखों का माल खाक

Fire again in Indore: Goods worth lakhs destroyed due to fire in Bhagirathpura's betel godown

Date:

Fire again in Indore: । शहर के भागीरथपुरा में स्थित सुपारी के गोदाम में रविवार रात को भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड से लाखों रुपये की मशीनें, तीन बाइक और कच्चा माल जलकर खाक हो गईं।

इस मामले में गोदाम मालिक ने दो नशेड़ी युवकों पर आग लगाने की शंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है।

भागीरथपुरा में एक सुपारी गोदाम में देर रात सुपारी के गोदाम में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड के मुताबिक रात करीब ढाई बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि भागीरथपुरा में सहारा ट्रेडर्स नाम के गोदाम में आग लगी है।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया गया। गोदाम मालिक नितिन तलवैया सामने ही रहते हैं। आग लगने के चलते गोदाम में रखी मशीनें, वेस्ट मटेरियल, सुपारी के कट्टे पूरी तरह से जल गए। गोदाम के अंदर खड़ी तीन बाइक भी खाक हो गई।

गोदाम मालिक नितिन ने बताया कि एक दिन पहले नशे में दीपक और मांगीलाल माली से उनका विवाद हुआ था। इसे लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी। नितिन के मुताबिक आग को लेकर उन्हें इन दोनों युवकों पर शंका है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related