Homeमध्य प्रदेशशराब के नशे में टल्ली लड़की ने रानी कमलापति स्टेशन की पार्किंग...

शराब के नशे में टल्ली लड़की ने रानी कमलापति स्टेशन की पार्किंग में टीआई को लात मारी, FIR दर्ज

Drunk girl kicks TI in the parking lot of Rani Kamalapati station, FIR registered

Date:

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की पार्किंग में स्वयं की कार में बैठकर शराब पी रहे 7 लोगों को पकड़ा गया था, पकडे गए 7 लोगों में एक लड़की, उसका पति और देवर भी शामिल हैं.

शराब के नशे में टल्ली लड़की ने टीआई से बदतमीजी करते हुए टीआई को लात मार दी थी। 

ACP वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 एवं प्लेटफार्म नंबर 5 की पार्किंग में कई लोगों को शराब पीते हुए पकड़ा गया।

इस पूरे मामले में अब तक आबकारी एक्ट समेत अन्य धाराओं में 7 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। कुछ लोग गाड़ियां छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने मौके से 15 बाइक और चार कार जब्त की हैं। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान एक लड़की जो अपने पति और देवर के साथ शराब पीती हुई पकड़ी गयी थी, पुलिस ने जब उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की तो उसने हंगामा करना शुरू कर दिया, और हंगामा करते हुए टीआई को लात मार दी, लड़की उसका पति और देवर तीनों बैरागढ़ से फिल्म देख कर लौट रहे थे।

उन्हें कोई रेल यात्रा नहीं कर रही थी। शराब पीने के लिए कार लेकर आए थे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related