Homeमध्य प्रदेशMP में धर्मांतरण को लेकर शिवराज सरकार सतर्क, अब मिशनरी स्कूलों पर...

MP में धर्मांतरण को लेकर शिवराज सरकार सतर्क, अब मिशनरी स्कूलों पर रहेगी इंटेलिजेंस की नजर

Shivraj government alert about conversion in MP, now the eyes of intelligence will be on missionary schools

Date:

MP में धर्मांतरण को लेकर शिवराज सरकार सतर्क: बैरागढ़ के एक मिशनरी स्कूल में धर्मांतरण की कोशिश होने की खबर को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। इस तरह की घटनाएं और न हों, इसके लिए प्रदेश सरकार सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।

इस संबंध में राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इंटेलिजेंस को प्रदेश के मिशनरी स्कूलों पर नजर रखने के निर्देश दिये हैं।

भोपाल में सामने आई धर्मांतरण की घटना के बाद मध्यप्रदेश में संचालित सभी मिशनरी स्कूल सरकार के रडार पर आ गए हैं। भोपाल के क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल की घटना के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का सोमवार सुबह बड़ा बयान आया है।

उन्होंने कहा कि इस घटना के तत्काल बाद दोषियों के खिलाफ एफआईआर कर दी गई है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में जितने भी मिशनरी स्कूल हैं, सभी पर इंटेलिजेंस को नजर रखने को कहा है ताकि यह पता चल सके कि उन स्कूलों में तो इस तरह की गतिविधियां संचालित नहीं हो रही हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related