Homeमध्य प्रदेशइंदौर में बुजुर्गों से अमानवीयता पर सीएम का एक्शन, बोले- मेरे लिए...

इंदौर में बुजुर्गों से अमानवीयता पर सीएम का एक्शन, बोले- मेरे लिए नर सेवा ही नारायण सेवा

Date:

इंदौर: इंदौर में बुजुर्गों के साथ हुई अमानवियता को संज्ञान में लेते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। सीएम के निर्देश के बाद नगर निगम उपायुक्त प्रताप सोलंकी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं दो अन्य निगम कर्मियों को भी बर्खास्त कर दिया गया है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘आज इंदौर में नगर निगम कर्मचारियों द्वारा वृद्धजनों के साथ अमानवीय व्यवहार के संबंध में मुझे जानकारी मिली। इस मामले में जिम्मेदार नगर निगम उपायुक्त सहित दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और कलेक्टर इंदौर को बुजुर्गों की समुचित देखभाल करने का निर्देश दिया है। बुजुर्गों के प्रति अमानवीय व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मेरे लिये नर सेवा ही नारायण सेवा है। हर वृद्ध को आदर, प्रेम और सम्मान मिलना चाहिए; यही हमारी संस्कृति है और मानव धर्म भी’

वही नगर निगम ने इस मामले में स्पष्ट करते हुए कहा कि बुजुर्गों को रैन बसेरे में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए थे। यह देखा गया था कि अनेक स्थानों पर भिक्षुक ठंड में रात बिता रहे हैं। नगर निगम द्वारा हर साल की तरह मानवीय पहल करते हुए उन्हें सुरक्षित ढंग से रैन बसेरा में शिफ़्ट करने की कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इस कार्य में अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती गई। भविष्य में ऐसा  घटना ना हो इसके लिए ठोस कार्रवाई की जा रही है।

आपको बता दें कि इंदौर में कड़ाके की ठंड को देखते हुए लोगों को रैन बसेरा में शिफ़्ट करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन नगर निगम के कर्मचारियों ने भरी ठंड में वृद्ध भिखारियों को निगम के डंपर में भरकर शिप्रा सीमा पर छोड़ा दिया लेकिन सड़क पर उतारते वक्त गांव के लोगों ने घेर लिया और उन्हें वापस ट्रक में बिठा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni NH-44 Accident: लखनादौन के सिरमंगनी के पास खड़ी बस में ट्रक घुसा, देवेंद्र पटेल की मौत, 15 घायल

रिपोर्ट बालमुकुंद सिंह: सिवनी जिले के लखनादौन क्षेत्र में...