Homeमध्य प्रदेशMP के झाबुआ में CM SHIVRAJ को अपने बीच पाकर आदिवासी बोले-अच्छा...

MP के झाबुआ में CM SHIVRAJ को अपने बीच पाकर आदिवासी बोले-अच्छा है “शिवराज का राज”

After finding CM SHIVRAJ in Jhabua of MP, the tribals said - it is good "Shivraj's secret"

Date:

झाबुआ । होली और भगोरिया उत्सव पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जिले का दौरा निश्चित रूप से इस जिले के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

उनके यहां आगमन से एक तरफ जहां जिले के आदिवासी समुदाय में भाजपा के प्रति रूझान बढ़ेगा और पार्टी को चुनावों में लाभ प्राप्त होगा, वहीं दूसरी तरफ जिले में विकास की गति को भी नया आयाम प्राप्त हो सकेगा।

यह कहना है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे को लेकर आदिवासियों का।

दरअसल, मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार को झिले में थांदला में आयोजित भगोरिया उत्सव में शामिल हुए थे। इसको लेकर झाबुआ निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अवधेश त्रिवेदी ने हिस से बातचीत में कहा कि “मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले में पहले से ही लोकप्रिय हैं, और यहां के आदिवासी समुदाय में भारतीय जनता पार्टी प्रभावी भी है, किन्तु मुख्यमंत्री के ताजा दौरे से जिले में विकास को एक नया आयाम प्राप्त हो सकेगा।”

मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान जिले में पहले ही आदिवासी समाज के चहेते रूप में जाने जाते हैं, किन्तु इस दौरे से आदिवासियों में विशेष रूप से युवा वर्ग में उनमें अपनापन का भाव और दृढ़ हुआ है।

थान्दला जनपद के जुलवानिया ग्राम के युवक अंकित मुणिया एवं मनीष वसुनिया ने मुख्यमंत्री के दौरे के संबंध में “हिन्दुस्थान समाचार” से बातचीत में कहा कि “दो वर्ष से कोरोना में हाट नहीं भरे थे, कल भगोरिया हाट घूमे और मुख्यमंत्री को भी देख लिया। हमें बहुत अच्छा लगा।”

थान्दला जनपद के ही मकान निर्माण कार्य करने वाले मिस्त्री, टिमरवानी गांव के निवासी वेस्ता, पिता भुंडिया गरवाल ने कहा कि पहले इन्दिरा गांधी थी खास नेता। अब तो मोदीजी और शिवराज ही नेता हैं। “हम सभी परिजन शिवराज सिंह चौहान ही वोट देते हैं। बहुत अच्छा है, शिवराज का राज।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related