Homeमध्य प्रदेशउज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किए

उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किए

Ujjain Collector Ashish Singh declared local holidays in the district

Date:

उज्जैन । कलेक्टर आशीष सिंह ने चालू वर्ष में तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत कलेक्टर जिले के भीतर 3 स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते हैं।

कलेक्टर ने बताया कि मंगलवार 22 मार्च को रंग पंचमी पर उज्जैन-बडऩगर-तराना-नागदा-महिदपुर-घट्टिया एवं खाचरौद तहसीलों में स्थानीय अवकाश रहेगा।

इसी तरह मंगलवार 16 अगस्त को भादवा के प्रथम सोमवार की सवारी के दूसरे दिन बडऩगर तहसील, सोमवार 22 अगस्त को महाकाल की शाही सवारी एवं तिलभांडेश्वर महादेव की सवारी होने के कारण उज्जैन एवं तराना तहसील में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

इसी प्रकार गुरुवार, 6 अक्टूबर को दशहरे के दूसरे दिन नागदा-महिदपुर-घट्टिया एवं खाचरौद तहसील और 25 अक्टूबर मंगलवार को दीपावली के दूसरे दिन उज्जैन-खाचरौद-बडऩगर-तराना-नागदा-महिदपुर व घट्टिया तहसील में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related