अगर दिवाली की सफाई में ये चीजें मिले तो हो जाएं खुश, समझिए जिंदगी में आने वाले हैं अच्छे दिन

Ranjana Pandey
4 Min Read

दिवाली का त्यौहार सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। दशहरे के बाद से ही घरों में दीपावली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। यह त्यौहार पांच दिनों तक चलने वाला बड़ा पर्व होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्री राम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद अयोध्या वापस लौटे थे। दीपावली का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आता रहता है, वैसे-वैसे लोगों के मन में इसके प्रति उत्साह देखने को मिलता है। लोग कई दिन पहले से ही अपने घर की साफ सफाई करने लगते हैं और घर को सजाने के लिए तरह-तरह की तैयारियां करने लगते हैं।


दीपावली के पर्व पर सभी घरों की अच्छी तरह से साफ-सफाई, रंग-पुताई की जाती है और घर को सुंदर बनाया जाता है। दीपावली के सबसे बड़े त्यौहार पर लोग अपने घर की जमकर सजावट करते हैं ताकि धन की देवी माता लक्ष्मी जी का घर में वास हो। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में साफ सफाई रहती है उसी घर में मां लक्ष्मी जी वास करती हैं। इस बार दिवाली का त्यौहार 4 नवंबर 2021 को है। इसके लिए घरों की साफ-सफाई सजावट शॉपिंग आदि का काम शुरू हो चुका है।


अगर आप भी अपने घर की साफ-सफाई कर रहे हैं तो थोड़ा सतर्क हो जाएं, क्योंकि सफाई के दौरान कुछ खास चीजें अगर आपको मिलती हैं तो समझिए आपका भाग्य बदलने वाला है। जी हां, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर की सफाई के दौरान कुछ चीजों का मिलना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर यह चीजें आपको दिवाली की सफाई के दौरान मिलती हैं। तो यह जिंदगी में आने वाली खुशियों और संपन्‍नता का संकेत कराती हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह चीजें कौन सी हैं।

अचानक पैसे मिलना होता है शुभ
अगर आप दीपावली से पहले अपने घर की साफ-सफाई कर रहे हैं और उस दौरान आपको किसी पर्स में अचानक नोट या सिक्का मिल जाता है तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। आप इन पैसों को मंदिर में दान कर दीजिए। ऐसा करने से धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा आपके ऊपर बरसेगी


शंख या कौड़ी मिलना होता है शुभ
अगर दिवाली की साफ सफाई के दौरान आपको शंख या कौड़ी मिल जाए तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। बता दें कि यह चीजें माता लक्ष्मी जी को बेहद प्रिय हैं। अगर यह आपको मिलती हैं तो इसका मतलब यह है कि धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी।

मोर पंख या बांसुरी मिलना होता है शुभ संकेत
दिवाली की सफाई के दौरान अगर अचानक मोर पंख या बांसुरी मिलता है तो इसका मतलब यह है कि आपके ऊपर भगवान की कृपा बरसेगी यानी आपके जीवन में बहुत ही जल्द कुछ अच्छा हो सकता है।

पुराने चावल मिलना होता है शुभ
अगर आप कहीं पर चावल रख कर भूल गए हैं और सफाई के दौरान अचानक आपको यह मिल जाता है तो इसका मतलब यह है कि आपका भाग्य चमकने वाला है।

कोरा लाल कपड़ा मिलना होता है शुभ
अगर दिवाली की सफाई के दौरान लाल कोरा कपड़ा मिल जाए तो यह आपके जीवन में सुनहरे वक्त के शुरू होने का संकेत देता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *