HomeदेशArdhnarishwar Mehndi Design : महाशिवरात्रि पर महादेव के अर्धनारीश्वर स्वरुप में लगाएं...

Ardhnarishwar Mehndi Design : महाशिवरात्रि पर महादेव के अर्धनारीश्वर स्वरुप में लगाएं मेहंदी, देखें डिजाईन

Date:

Ardhnarishwar Mehndi Design: भारत देश समेत सम्पूर्ण विश्व में महाशिवरात्रि पर्व हिंदुओं के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। हिन्दू घरों में पूजा पाठ के साथ साथ साज सज्जा ये किसी जश्न से कम नहीं होता और धर्म के अनुसार हाशिवरात्रि के दिन महिलाएं वैसे ही सोलह श्रृंगार करती हैं, जैसे किसी की शादी में शामिल होने के लिए वे तैयार होती हैं।

Ardhnarishwar Mehndi Design For Mahashivratri 2024

ज्यादातर महिलाएं महाशिवरात्रि पर्व में हाथों में सुन्दर सुन्दर मेहंदी भी लगाती हैं। इसी लिए आज हम आपको कुछ ऐसी डिजाईन के बारे में बता रहे है जो आपको बहुत ही पसंद आएंगी तो चलिए अब देखते है अर्धनारीश्वर स्वरुप में मेहंदी की डिजाइन.

यह तो आप जानते ही है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, और एक यह भी कारण है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवन भोलेनाथ के अर्धनारीश्वर स्वरूप की पूजा की जाती है। और यह एक खास वजह भी होगी की आप अपने हाथों में भोलेनाथ के इस स्वरूप को हाथों में मेहंदी के माध्‍यम से उकेरें.

Ardhnarishwar Mehndi Design For Mahashivratri

Ardhnarishwar Mehndi Design For Mahashivratri

शंकर-पार्वती और हिमालय का चित्र

मेहंदी में एक तरफ शिव जी और दूसरी तरफ माता पार्वती का चित्र बनाएं। इस डिजाइन को और भी सुंदर बनाने के लिए आप शिव जी के त्रिशूल और डमरू भी बना सकते हैं। आप मेहंदी आर्टिस्ट से हिमालय की छटा और नंदी का चित्र भी बनवा सकते हैं। मेहंदी को और भी गहरा बनाने के लिए आप जाल, चेन, और मेहराब डिजाइन भी डाल सकते हैं। उंगली की पोरों को भी मेहंदी से भर सकते हैं और स्वास्तिक या ओम का चिन्ह भी बना सकते हैं। शिव जी और पार्वती जी के बालों को बनाने के लिए पूरे मेहंदी को भरने के बजाय छोटे-छोटे डिजाइन से भरने की भी विकल्प है।

Ardhnarishwar Mehndi Design For Mahashivratri

शिव-पार्वती और शिवलिंग मेहंदी डिजाइन 

इस प्रकार के मेहंदी डिजाइन में आप शिव-पार्वती के साथ शिवलिंग की आकृति भी बनवा सकती हैं। यहाँ बता दें कि मेहंदी डिजाइन में आप शिव और पार्वती जी का पूरा-पूरा चित्र बना सकती हैं, बस दोनों को आपस में जोड दें, इससे आप उन्‍हें अर्धनारिश्‍वर स्‍वरूप दे सकती हैं। इसके अलावा, आप मेहंदी में शिवलिंग की आकृति भी बना सकती हैं। इसे और भी धार्मिक टच देने के लिए, आप फूल की बेल और ओम आदि का चित्र भी बना सकती हैं। इसके अलावा, आप हाथों को अन्‍य डिजाइन से भी भर सकती हैं। आप गोल टिक्‍की और डॉट मेहंदी भी लगा सकती हैं, इस प्रकार के मेहंदी डिजाइन के साथ आप उंगली की पोर को भरें या खाली छोड़ दें, दोनों ही तरह से आपके हाथ अच्छे लगेंगे।

Ardhnarishwar Mehndi Design For Mahashivratri

शिव-पार्वती प्रेम मेहंदी डिजाइंस 

भारत में कई मंदिर हैं जिनकी दीवारों पर आपको शिव-पार्वती के लव मोमेंट्स के चित्र और स्कल्पचर बने दिख जाते हैं। आप इन्हें अपनी मेहंदी डिजाइंस में भी बना सकते हैं। अगर आप खुद ही ऐसी मेहंदी लगा रही हैं, तो पहले एक बार कागज में रफ स्केच बना लें। आप हाथ के ऊपर भी एक रफ स्केच बना सकते हैं। फिर इस स्केच पर मेहंदी की लाइन ड्रॉ करें। उसके बाद आप शिव जी और पार्वती जी का चेहरा बनाएं और स्कल्पचर को भरें। ऐसा करने से आपकी मेहंदी डिजाइन पूरी हो जाएगी।

Ardhnarishwar Mehndi Design For Mahashivratri

त्रिशूल के साथ अर्धनारीश्वर मेहंदी 

अगर आप महाशिवरात्रि पर अर्धनारीश्वर मेहंदी का डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो आप एक हाथ पर त्रिशूल के एक हिस्से पर माता पार्वती का चित्र और दूसरे हाथ पर भगवान शिव का चित्र बना सकती हैं। यह मेहंदी टैटू की तरह लगेगी। अगर आप हाथों में हल्की मेहंदी की डिजाइन पसंद करती हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related