Homeदेश"सुहाना सफर और ये मौसम हसीं" पहाड़ों की खूबसूरती निहारने हो तो...

“सुहाना सफर और ये मौसम हसीं” पहाड़ों की खूबसूरती निहारने हो तो बस पकड़ लीजिए ये हेरिटेज ट्रेन, इस तारीख से होगी शुरू

"Suhana travel and this weather is beautiful" If you want to see the beauty of the mountains, then just catch this heritage train, it will start from this date.

Date:

बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में लोग झरने और हरियाली का आनंद लेने के लिए ऐसे पर्यटक स्थलों की तलाश में रहते हैं, जहां प्राकृतिक आनंद मिल सके। ऐसे में अगर पातालपानी कालाकुंड पर्यटक स्थल लोगों के लिए काफी अच्छा है ।बारिश के मौसम में यहां बहता झरना लोगों को आनंद का अनुभव कराता है।

इस जगह पर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ छुट्टियों के दिनों में पहुंचते हैं। हालांकि इस जगह जाने के लिए लोग अपने निजी वाहन से जाते हैं। ऐसे में पाताल पानी जाने वाले लोगों के लिए बहुत ही शानदार अवसर है। 3 माह के बाद प्रदेश की पहली हेरिटेज ट्रेन पूरी होने जा रही है।

जानिए हेरिटेज ट्रेन का किराया

दरअसल पातालपानी कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 3 महीने के बाद शुरू होने वाली है। इस ट्रेन में पर्यटकों को जुलाई के पहले सप्ताह से टिकट मिलना भी शुरू हो जाएंगे। हालांकि अभी तक रेलवे की तरफ से किसी भी तरह का कोई नया शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन इस ट्रेन के शुरू होने से लोग इस में सफर कर खूबसूरत झरने और वादियों का आनंद ले सकते हैं। बता दें कि बीते साल की तरह ट्रेन में विस्ताडोम और सामान्य कोच रहेंगे। इसका किराया 265 रुपये रखा गया है। जबकि नॉन एसी कोच का किराया 20 रुपये है।

27 मार्च को हो गई थी बंद

बता दें कि हेरिटेज ट्रेन हर साल चलाई जाती है। इस ट्रेन को गर्मी आते ही यानी 27 मार्च को हर साल बंद कर दिया जाता है, लेकिन बारिश के मौसम में फिर इस ट्रेन को शुरू कर देते हैं। इस ट्रेन में सफर कर लोग खूबसूरत झरने और वादियों का आनंद ले पाएंगे। इस ट्रेन की बुकिंग आईआरसीटीसी की जा सकती है। बता दें कि इस ट्रेन के द्वारा प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटक स्थल पातालपानी, टंट्या भील, प्राचीन हनुमान मंदिर, पिकनिक स्पॉट कालाकुंड पर्यटक स्थल का भ्रमण कराती है।

25 दिसंबर 2018 को शुरू हुई थी ट्रेन

इस मामले में डीआरएम विनीत गुप्ता ने कहा कि ट्रेन में कुछ और पावर कार को मेंटेनेंस के लिए बाहर भेज दिया गया है। जैसे ही इसी सप्ताह पावर कार आ जाएगा। वैसे ही इस ट्रेन का संचालन भी शुरू हो जाएगा। ट्रेन के पहले समयानुसार ही संचालित की जाएगी। किराया भी पहले की ही तरह लिया जाएगा।

ट्रेन में दो ऐसी विस्तादोम कोच 3 नॉन एसी चेयर कार रहेगी। हालांकि इस ट्रेन में सफर करना बहुत ही शानदार होगा। इस ट्रेन की शुरुआत 25 दिसंबर 2018 को की गई थी 2020 में स्टैंड का संचालन बंद कर दिया गया था। 4 अगस्त 2021 को ट्रेन में कई बदलाव किए गए। फिर से इसका संचालन शुरू हुआ था।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 कमरों में 900 छात्रों की पढ़ाई! SEONI के इस स्कूल की तस्वीर ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावों के...