Homeदेशपुड्डुचेरी में गरजे जे पी नड्डा, बोले- 23 से अधिक सीटें...

पुड्डुचेरी में गरजे जे पी नड्डा, बोले- 23 से अधिक सीटें जीतकर हम बनाएंगे अपनी सरकार

Date:

भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कहा कि केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 23 से अधिक सीटें जीतेगी। नड्डा ने यहां एएफटी मैदान पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा यहां की कुल 30 में से 23 से अधिक सीटों पर कब्जा करेगी। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा भ्रष्टाचारमुक्त सरकार देगी तथा एंगलो-फ्रेंच कपड़ा कारखाना तथा सहकारी शक्कर कारखाने को पुन: शुरू कर इनका कायाकल्प भी करेगी।

पुड्डुचेरी में बनाएंगे भ्रष्टाचारमुक्त सरकार:  नड्डा
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर यहां हमारी सरकार बनती है तो पुड्डुचेरी , करईकल और यनम क्षेत्रों में फलाईओवर तथा पुड्डुचेरी एवं करईकल को जोड़ने वाली नयी रेल परियोजना शुरू की जायेगी। उन्होंने  कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में पुड्डुचेरी को 70 प्रतिशत फंड आबंटित किया गया था , लेकिन बाद में वी नारायणसामी केंद्रीय मंत्री रहे तो इस फंड में कटौती कर दी गयी और इतना ही बल्कि झारखंड का 5000 करोड़ रूपयों का ऋण भी माफ कर दिया लेकिन पुड्डुचेरी के लिए कुछ नहीं किया , जो एक बड़ी नाइंसाफी है।

 पूर्व मंत्री के सैंकड़ों समर्थक भाजपा में शामिल 
वहीं इससे पहले पुड्डुचेरी के पूर्व लोक निर्माण मंत्री ए नमाशिवायम के सैंकड़ों समर्थक भाजपा में शामिल हो गये। पुड्डुचेरी और करईकल क्षेत्र के ये कार्यकर्ता  नड्डा की मौजूदगी में में पार्टी में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि श्री नमाशिवायम और कांग्रेस विधायक तीप्पायतन ने तीन दिन पहले पार्टी से इस्तीफा देने के बाद नयी दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गये थे। इसके बाद उनके समर्थकों ने आज यह कदम उठाया। इससे पहले तमिलनाडु का दौरा पूरा कर नड्डा पुड्डुचेरी पहुंचे , जहां हवाई अड्डे पर भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वी सामीनाथन, विधायकों एवं अन्य ने उनका स्वागत किया।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related