Homeमध्य प्रदेशBalaghat News: बालाघाट में मजदूरों पर नक्सली हमला, खड़े ट्रक और ट्रैक्टर...

Balaghat News: बालाघाट में मजदूरों पर नक्सली हमला, खड़े ट्रक और ट्रैक्टर में लगाई आग

Date:

बालाघाट: मध्य प्रदेश के नक्सल जिले बालाघाट में देवरबेली 10-12 नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे कुछ मजदूरों पर हमला कर दिया। इसके बाद वहां खड़े ट्रक और 2 ट्रैक्टर को आग लगा दी। घटना लांजी थाना क्षेत्र के देवरबेली मलकुआं की है। जहां निर्माणधीन सड़क पर खड़े वाहनों को आग लगा दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने इस पूरी घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर के ठेकेदार थाना क्षेत्र के देवरबेली मलकुआं में सड़क का कार्य करा रहे हैं। इसी दौरान लगभग 10-12 नक्सलियों ने हमला कर दिया। उन्होंने मजदूरों से उनके मोबाइल फोन छीन लिए कुछ देर वहां रोका और फिर वहां से भगा दिया। इसके बाद वहां खड़े 2 ट्रैक्टर और ट्रक में आग लगा दी। नक्सिलयों के अभी भी वहीं छिपे होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related